29 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियासोनिया के बयान पर भाजपा का पलटवार, विकास पर होगी बात! 

सोनिया के बयान पर भाजपा का पलटवार, विकास पर होगी बात! 

मनमीत सिंह ने आईएएनएस से कहा कि सोनिया गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि केंद्र सरकार गाजा और इजरायल के मुद्दे पर खुलकर क्यों नहीं बोलती|  

Google News Follow
गाजा और इजरायल को लेकर कांग्रेस राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी की टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नेता मनमीत सिंह ने सोनिया गांधी के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता भारत और देश का विकास है, न कि दूसरे देशों के मुद्दों पर राजनीति करना।

मनमीत सिंह ने आईएएनएस से कहा कि सोनिया गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है कि केंद्र सरकार गाजा और इजरायल के मुद्दे पर खुलकर क्यों नहीं बोलती, तो मैं बता दूं कि भारत सरकार का पूरा ध्यान देश के विकास और देशवासियों के हितों पर है।

उन्होंने कहा, “हम बात करेंगे अपने हिंदुस्तान की, अपने हिंदुस्तान के विकास की। भारत के विकास से जुड़े विषय हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। हम इजरायल और फिलिस्तीन के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय अपने देश के हितों को प्राथमिकता देते हैं। वे अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं।”

भाजपा नेता ने कहा कि हमारी मानसिकता अलग है और सोनिया गांधी की मानसिकता अलग है।” मनमीत सिंह ने कांग्रेस पर विभाजन की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा समाज को बांटने की राजनीति की है।

उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी ने हमेशा विभाजन की राजनीति की है। उनसे पहले इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी ने भी इसी तरह की राजनीति की। कांग्रेस का इतिहास लोगों को जोड़ने के बजाय बांटने की राजनीति का रहा है।”

मनमीत सिंह ने दोहराया कि मोदी सरकार का पूरा फोकस भारत को आगे बढ़ाने, विकास कार्यों को गति देने और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने पर है। केंद्र सरकार देश के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उसी दिशा में लगातार काम कर रही है।

बता दें कि एक लेख में कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा कि गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ दुनियाभर में राय बनने के बावजूद भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

यह भी पढ़ें-

भारत की बढ़ती ऊर्जा मांग पर अमेरिका की नजर, मार्को रुबियो बोले- हमारे पास समाधान हैं! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें