सांसद अर्जुन सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया को संपन्न कराने की दिशा में किसी भी प्रकार की मदद शीर्ष स्तर पर नहीं मिल रही है। इसके विपरीत बीएलओ के नाम पर दलाली की जा रही है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही खराब है। यहां पर बीएलओ को मारा जा रहा है। लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर बिल्कुल भी डर नहीं है।
सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी के सामने अगर आप इस्लाम धर्म के संबंध में नारे लगाएंगे, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन अगर आप जय श्री राम के नारे लगाएंगे, तो इन लोगों को दिक्कत शुरू हो जाएगी।
उन्होंने दावा किया कि जब तक सत्ता की कमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथों में है, तब तक गरीब मुस्लिम समुदाय के लोगों को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना होगा। ये लोग भाजपा सरकार को नापसंद करते हैं, लेकिन जब सरकार से सुविधा लेने की बात आती है तो इन लोगों को कोई आपत्ति नहीं होती। आज की तारीख में प्रदेश में मुस्लिमों की दुर्गति अपने चरम पर है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमला किया जा रहा है, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आलोचना में एक शब्द भी नहीं बोल रही हैं।
सेंसेक्स 1,000 अंकों से ज्यादा टूटा: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के पीछे यह रही 6 प्रमुख वजहें
