28 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026
होमराजनीति ठाकरे सरकार की नाकामियां गिनाकर विपक्ष ने बोला हमला  

 ठाकरे सरकार की नाकामियां गिनाकर विपक्ष ने बोला हमला  

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी सरकार की आज दूसरी वर्षगांठ है। इस मौके पर विपक्ष ने ठाकरे सरकार पर जमकर हमला बोला। विपक्ष ने ठाकरे सरकार नाकामियां गिनकर लताड़ लगाई। भाजपा नेता और विधायक आशीष शेलार ने रविवार को कहा कि ठाकरे सरकार केवल बेटा-बेटियों और चाचा-भतीजा के इर्द गिर्द घूमने वाली सरकार है। उन्होंने ठाकरे सरकार की जमकर आलोचना की। भाजपा नेता ने कहा कि इस सरकार का जनता से कोई मतलब नहीं है।इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने प्रेस कांफ्रेंस कर भी महाविकास सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि दो साल में राज्य में कोई काम नहीं हुआ सब काम ठप हैं।

भाजपा नेता आशीष शेलार ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व प्रसिद्ध नाटक ‘तीन पैशाचा तमाशा’ जैसी महाराष्ट्र की स्थिति हो गई है। उन्होंने कहा कि यह सत्ता का आनंद लेने और उससे धन पैदा करने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठाकरे सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है, यह सरकार बेटों, बेटियों और भतीजों के इर्द-गिर्द घूमने वाली है। उन्होंने कहा कि लोग मंदिर के लिए आंदोलन कर रहे थे लेकिन सरकार बार पब शुरू करने में लगी थी। उन्होंने कहा कि हम इन चीजों के खिलाफ नहीं हैं ,लेकिन हम उन्हें प्राथमिकता दे रहे हैं जिससे लोगों का सरोकार है।

इधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने प्रेस कांफ्रेंस कर भी महाविकास सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि दो साल में राज्य में कोई काम नहीं हुआ सब काम ठप पड़ें हैं। किसानों को मुआवजा नहीं मिला ,किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई है। उन्होंने आरोप लगाया की केवल एक काम हो रहा है वह है केवल पैसा बनाना। उन्होंने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। यहां केवल भ्रष्टाचार, अनियमितता का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केवल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  जिम्मेदार हैं। वे अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं सकते।

 ये भी पढ़ें

काम पर लौटे एसटी के 18 हजार से ज्यादा कर्मचारी

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने चार माह से पत्नी को नहीं दिया गुजारा भत्ता

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,939फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें