28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकाम पर लौटे एसटी के 18 हजार से ज्यादा कर्मचारी

काम पर लौटे एसटी के 18 हजार से ज्यादा कर्मचारी

Google News Follow

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के 18,000 से ज्यादा कर्मचारी काम पर लौट आए, जबकि अधिकांश ने 31वें दिन भी हड़ताल जारी रखी।गौरतलब है कि, कर्मचारी नकदी संकट का सामना कर रहे निगम का विलय राज्य सरकार में करने की मांग कर रहे हैं, जिसकी वजह से पिछले एक महीने से सरकारी बसों का परिचालन ठप है।

एमएसआरटीसी के प्रवक्ता के अनुसार, 92,266 कर्मचारियों में से 18,090 शनिवार को ड्यूटी पर लौट आए, जिनमें 2,130 चालक हैं और 2,112 परिचालक हैं। रायगढ़ जिले के मानगांव जैसे कुछ डीपो में सभी कर्मचारी ड्यूटी पर लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि कोल्हापुर डिपो और सांगली समेत संभागों में बस सेव पूर्ण क्षमता के साथ बहाल हो गई। शनिवार अपराह्न दो बजे तक एमएसआरटीसी ने 410 बसों का परिचालन किया।

एमएसआरीटीसी श्रमिक संघ के साथ बैठक के बाद शुक्रवार को महाराष्ट्र परिवहन मंत्री अनिल परब ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की और ऐसा नहीं करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। निगम ने अब तक 3,215 स्थायी कर्मचारियों को निलंबित किया और दैनिक वेतन पर कार्यरत 1,226 श्रमिकों की सेवाएं समाप्त की है।
ये भी पढ़ें 

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने से महाराष्ट्र सरकार सतर्क 

महाराष्ट्र में तार-तार हो गई है कानून व्यवस्था: चित्रा वाघ

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें