29.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र आने से पहले वीर सावरकर पर विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगे...

महाराष्ट्र आने से पहले वीर सावरकर पर विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगे राहुल    

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कड़ा रुख, आने वाले समय में बढ़ेगी जुबानी जंग     

Google News Follow

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को  कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले दिवंगत हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर के खिलाफ अपनी टिप्पणी वापस लेनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। बावनकुले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए गांधी के मुंबई जाने की संभावना के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के बैनर तले सरकार बनाई थी। पिछले साल शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के चलते यह सरकार गिर गई थी और शिंदे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिलाकर मुख्यमंत्री बन गए थे।

भाजपा ने गांधी पर बार-बार सावरकर का “अपमान” करने का आरोप लगाया है। बावनकुले ने कहा, “अगर राहुल गांधी मातोश्री (मुंबई में ठाकरे के घर) जाते हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन राहुल गांधी ने बार-बार और जानबूझकर सावरकर को निशाना बनाया। इसलिए, महाराष्ट्र आने से पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए और सावरकर के खिलाफ अपनी टिप्पणी वापस लेनी चाहिए।’’ गांधी ने हाल ही में विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए अपनी पार्टी के प्रयासों के तहत राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की, जिससे ठाकरे के साथ उनकी संभावित बैठक की चर्चा शुरू हो गई।

पिछले महीने मालेगांव में एक रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा था कि वह सावरकर को अपना “आदर्श” मानते हैं और कांग्रेस नेता को उनका “अपमान” करने से परहेज करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एमवीए का गठन लोकतंत्र की रक्षा के लिए किया गया था और इसके लिए एकजुट होकर काम करना जरूरी है। ठाकरे ने यह भी कहा था कि जानबूझकर गांधी को भड़काने की कोशिश की जा रही है। गांधी ने पिछले महीने कहा था, “मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते।”

ये भी पढ़ें 

 

Delhi Liquor Scam: केजरीवाल तक पहुंची शराब घोटाले की जांच की आंच  

वीर सावरकर पर भीम राव आंबेडकर के इस विचार पर अब क्या कहेंगे राहुल

PM मोदी का असम दौरा आज, करोड़ों रुपए की परियोजनाओं की देंगे सौगात

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें