30 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाहलाल मांस पर बवाल: बीजेपी नेता सीटी रवि ने कहा, 'आर्थिक जिहाद...

हलाल मांस पर बवाल: बीजेपी नेता सीटी रवि ने कहा, ‘आर्थिक जिहाद है’

Google News Follow

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने हलाल मांस को आर्थिक जिहाद बताया है। उन्होंने कहा कि हलाल का चलन इसलिए शुरू किया गया था कि  ताकि अन्य  लोग इस व्यापार को न अपना सकें। उन्होंने हिन्दू समुदाय से हलाल मांस नहीं खरीदने और खाने की अपील की है। बता दें सीटी रवि कर्नाटक के चिकमंगलूर सीट बीजेपी विधायक हैं। इस मामले को लेकर राज्य में बवाल मचा हुआ है। कुछ दिन पहले ही राज्य में हिजाब विवाद खूब सुर्खियां बटोरा था। एक बार फिर राज्य में  हलाल मांस को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है।

मालूम हो कि राज्य में हिन्दू जनजागृति समिति ने एक आदेश जारी कर कहा था कि, हिन्दू समुदाय के लोग हलाल मांस नहीं खरीदें, क्योंकि, मुसलमान पहले इसे ‘अल्लाह’ को अर्पित करते हैं, इसलिए हिन्दुओं के पूजा में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह पहले से ही झूठा होता है।

वहीं, सीटी रवि का कहना है कि जिस तरह से मुसलमान हलाल मीट को मान्यता देते हैं उसी तरह कोई हिन्दू इसका उपयोग नहीं करना चाहता है तो वह भी अपनी जगह ठीक है। इससे पहले भी हिन्दू जनजागृति समिति ने सरकार से हिन्दू मंदिरों के आसपास गैर हिन्दुओं को दूकान या अन्य व्यवसाय नहीं करने के लिए सरकार से मांग की थी। साथ इस संबंध कई जिलों पोस्टर और बैनर लगाए गए थे।

ये भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: हिजाब पहनी महिला ने CRPF बंकर पर फेंका पेट्रोल बम 

MP: नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में 5.21 लाख परिवारों ने किया ‘गृहप्रवेश’

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें