28 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमराजनीतिBJP विधायक सीटी रवि का तंज,'कांग्रेस में कितने आदमी बचे? तीन आदमी...

BJP विधायक सीटी रवि का तंज,’कांग्रेस में कितने आदमी बचे? तीन आदमी सरकार!’

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

लखनऊ/बेंगलुरू। जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद लगातार प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं। कर्नाटक भाजपा नेता चिकमंगलूर से विधायक सीटी रवि ने तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा है कि कांग्रेस में कितने आदमी बचे? तीन आदमी सरकार!

इधर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं, वह मेरे छोटे भाई हैं…. पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में देश विकास के मामले में आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस की पंजाब और राजस्थान इकाइयों में कलह के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का भाजपा में जाना मुख्य विपक्षी पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि कुछ महीने बाद ही यहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश में फरवरी-मार्च, 2022 में विधानसभा चुनाव होना है और इसमें कांग्रेस प्रियंका गांधी वाद्रा के चेहरे के साथ अपने पुराने वोटबैंक- ब्राह्मण, मुस्लिम और दलित वर्ग में फिर से पैठ बनाने का प्रयास कर रही है, इधर कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका करार दिया है और कहा है कि उनकी पार्टी को राज्यों में जीत हासिल करने के लिए जन नेताओं की पहचान कर उन्हें मजबूती प्रदान करनी चाहिए। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिश्नोई ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया … और अब जितिन प्रसाद … कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि हम उन नेताओं को खो रहे हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,249फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें