28 C
Mumbai
Friday, September 18, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाBJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी हिरासत में ,जानिए क्या है पूरा मामला?  

BJP सांसद रीता बहुगुणा जोशी हिरासत में ,जानिए क्या है पूरा मामला?  

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में जारी किया गया था वारंट 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
दस साल पुराने मामले में बीजेपी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में बहुगुणा जोशी को वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद जोशी लखनऊ की अदालत में पेशी हुई। इस दौरान कोर्ट ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि सजा के प्रश्न पर सुनवाई जारी हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव प्रचार की डेट लाइन खत्म होने के बाद भी प्रचार किया था।
बताया जा रहा है कि यह मामला 2012 विधानसभा चुनाव का है। बहुगुणा जोशी पर आरोप है कि  चुनाव प्रचार का समय खत्म होने के बाद भी जोशी ने प्रचार किया था। जिसके बाद जोशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद दस साल बाद जारी किये गए वारंट पर उन्होंने एमपी एमएलए कोर्ट में पेश हुई। इसके बाद अदालत ने बहुगुणा जोशी को हिरासत में लेने का आदेश दिया।
इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने बीजेपी सांसद के खिलाफ 20 अक्टूबर को वारंट जारी करने का आदेश दिया था। गौरतलब है कि 2012 में विधानसभा चुनाव में रीता बहुगुणा जोशी कांग्रेस की उम्मीदवार थी। इसी दौरान उन्होंने चुनाव प्रचार करते हुए चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव  प्रचार का समय खत्म होने के बावजूद  चुनाव प्रचार किया। इसके बाद स्टैटिक मजिस्ट्रेट  मुकेश चतुर्वेदी ने 17 फरवरी 2012 को इस मामले में केस दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें

 

आदित्य ठाकरे के इलाके में बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या का शंखनाद

एमसीडी चुनाव का ऐलान, गुजरात से पहले आएगा फैसला 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,348फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें