28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियारेवंत रेड्डी के पीओके वाले बयान को भाजपा प्रवक्ता ने बताया कॉमेडी!

रेवंत रेड्डी के पीओके वाले बयान को भाजपा प्रवक्ता ने बताया कॉमेडी!

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के पीओके वाले बयान को भाजपा प्रवक्ता प्रकाश एस राघवचार ने हास्यास्पद करार दिया है। उन्होंने कहा कि लगता है कि सीएम किसी कार्यक्रम में कॉमेडी कर रहे थे।

Google News Follow
शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पीओके को लेकर एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री का ऐसा बयान हास्यास्पद है। मेरा मानना है कि या तो वह किसी सार्वजनिक बैठक में मजाक कर रहे थे या फिर पीओके के मुद्दे का हवाला देकर राहुल गांधी को अपमानित करने की कोशिश कर रहे थे। राहुल गांधी अपने राजनीतिक जीवन में एक बार भी केंद्रीय मंत्री तक नहीं बन पाए हैं। उनके मुख्यमंत्री पीओके की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद सलमान खुर्शीद की ओर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर मोदी सरकार की प्रशंसा किए जाने पर भाजपा प्रवक्ता प्रकाश एस राघवचार ने कहा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल विपक्षी दलों के नेता इस वक्त विदेशों में भारत का रुख आतंकवाद के खिलाफ रख रहे हैं। विपक्षी दलों के नेता मोदी सरकार की पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों को पहचान रहे हैं।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता खुर्शीद द्वारा घाटी में शांति और समृद्धि को स्वीकार करना सराहनीय है। मैं विपक्ष में होने के बावजूद उनकी इस उदारतापूर्ण प्रशंसा का स्वागत करता हूं।

हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी सरकार की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि देश को राहुल गांधी के नेतृत्व की जरूरत है। अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो भारत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस ले लेता।

उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार द्वारा सैन्य हमले के बाद पाकिस्तान के साथ जल्दबाजी में किए गए युद्धविराम की आलोचना की थी। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर के विभिन्न राज्यों में कांग्रेस जय हिंद यात्रा निकाल रही है और तेलंगाना में इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पीओके को लेकर बयान आया था।
यह भी पढ़ें-

अजमेर में सिंदूर का पेड़ बना आकर्षण, रेगिस्तान में हिमाचली छटा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें