31 C
Mumbai
Friday, November 13, 2026
होमराजनीतिमुंबई के लोकसभा क्षेत्रों में आज से शुरू होगी बीजेपी की 'आशीर्वाद...

मुंबई के लोकसभा क्षेत्रों में आज से शुरू होगी बीजेपी की ‘आशीर्वाद यात्रा’

मुंबई के बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने बताया कि आशीर्वाद यात्रा 3 चरणों में पूरी की जाएगी।

Google News Follow

बीजेपी मुंबई में आज से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेगी। मुंबई के सभी 6 लोकसभा क्षेत्रों में आशीर्वाद यात्रा की जाएगी। मुंबई के बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने बताया कि यात्रा 3 चरणों में पूरी की जाएगी। जिसमें 5 मार्च के दिन 2 लोकसभा सीट, 9 तारीख को 2 लोकसभा सीट और 11 तारीख को 2 लोकसभा सीटों पर आशीर्वाद यात्रा शुरू की जाएगी। वहीं पार्टी के नेता लोगों से जुड़ने के लिए अहम मंदिरों और अन्य स्थानों का दौरा करेंगे।

बता दें कि पिछले साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और उसकी तत्कालीन सहयोगी शिवसेना ने मुंबई में तीन-तीन निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। जिसमें बीजेपी की पार्टी ने मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तरपूर्व और मुंबई उत्तर मध्य सीट जबकि शिवसेना की पार्टी ने ने मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं मुंबई से शिवसेना के तीन सांसदों में से मुंबई दक्षिण मध्य से सांसद राहुल शेवाले और मुंबई उत्तरपश्चिम से गजानन कीर्तिकर शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के साथ हैं जिसे हाल ही में निर्वाचन आयोग ने असली शिवसेना बताया था।

ये भी देखें 

माविआ का ‘नैनो’ मोर्चा

भारत जोड़ो” यात्रा: ‘ध्वज से भी बड़ा संन्यासी’, राहुल पर उठे सवाल?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें