32 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
होमराजनीतिBJP का अटैक,कांग्रेस में शिवसेना का विलय करने को उतावले हो रहे...

BJP का अटैक,कांग्रेस में शिवसेना का विलय करने को उतावले हो रहे संजय राउत

Google News Follow

Related

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रियंका गांधी की तुलना इंदिरा गांधी से की है। इस पर विधानपरिषद में बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने कटाक्ष किया है। बीजेपी और शिवसेना में दूरियां कम करने की चाहत रखने वाले कार्यकर्ताओं की शिकायत है कि जब-जब बीजेपी और शिवसेना करीब आने लगते हैं, संजय राउत दीवार बन जाते हैं। वे शिवसेना की एनसीपी और कांग्रेस से बढ़ती दूरियों को कम करने में लग जाते हैं।

लखीमपुर हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी आक्रामक हुई थीं, पीड़ित परिवार से मिलने की ज़िद पकड़ी हुई थीं। इसके बाद उन्हें अरेस्ट किया गया। इसके बावजूद वे पीछे नहीं हटीं। संजय राउत ने अपने लेख में प्रियंका गांधी की तारीफ़ की है। तारीफ़ में उन्होंने प्रियंका गांधी की तुलना इंदिरा गांधी से कर डाली।

बीजेपी विधायक गोपीचंद पडलकर ने इस लेख का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया और संजय राउत पर कटाक्ष किया, गोपीचंद पडलकर ने मराठी में किए गए अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘ऐसा लगता है जैसे जनाब संजय राउत ने ‘सामना’ का रुपांतरण ‘बाबरनामा’ के तौर पर करने के बाद अब हिंदू हृदयसम्राट बाला साहब ठाकरे द्वारा खड़ी की गई शिवसेना का विलय कांग्रेस में करने का बीड़ा उठाया है। संजय राउत ने लिखा है कि, ‘प्रियंका गांधी के अरेस्ट होने के बाद उनके संघर्ष से देश जग गया है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,225फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें