BMC Election: BJP का ‘बूस्टर डोज’ अभियान शुरू !

भाजपा ने इस सभा का टीजर भी जारी किया था, जिसमें उद्धव ठाकरे और शिवसेना की तस्वीरें लगाकर कहा गया है कि उद्धव ठाकरे या शिवसेना मतलब मराठी और महाराष्ट्र नहीं| भाजपा ने इस सभा को "बूस्टर डोज" नाम दिया है|

BMC Election: BJP का ‘बूस्टर डोज’ अभियान शुरू !

मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव होने में बिलंब भले ही हो, लेकिन भाजपा अभी से ही इसकी तैयारियों में जुट गई है|भाजपा की पूरी कोशिश है कि अगले चुनाव में शिवसेना को हटाकर बीएमसी पर कब्जा किया जाय|

वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा 82 सीट जीतकर शिवसेना से सिर्फ 2 सीटें पीछे रह गई थी, इसलिए इस बार भाजपा को पूरी उम्मीद है कि वह दो दशकों से बीएमसी पर काबिज शिवसेना को सत्ता से हटाने में कामयाब हो सकती है|

भाजपा ने इसके लिए शिवसेना पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पोल खोल यात्रा शुरू की है|  घाटकोपर के सोमैया मैदान पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज स्वयं सभा को संबोधित करने वाले हैं|भाजपा ने इस सभा का टीजर भी जारी किया था, जिसमें उद्धव ठाकरे और शिवसेना की तस्वीरें लगाकर कहा गया है कि उद्धव ठाकरे या शिवसेना मतलब मराठी और महाराष्ट्र नहीं| भाजपा ने इस सभा को “बूस्टर डोज” नाम दिया है|

गौरतल है कि मौजूदा बृहन्मुंबई ​​महानगरपालिका का कार्यकाल 7 मार्च को खत्म हो चुका है, लेकिन कोरोना संक्रमण के वजह से चुनाव आगे टाल दिए गए हैं| उधर, कुछ दिनों पहले शिवसेना ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका का चुनाव अकेले लड़ने और साथ ही अपने दम पर 100 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया था|

यह भी पढ़ें-

PM Modi Europe visit: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच PM का दौरा महत्वपूर्ण !

Exit mobile version