27 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाब्रिक्स 2026 विशाखापत्तनम में युवा-खेल मंत्रियों का महामंथन, संस्कृति संग पौधरोपण!

ब्रिक्स 2026 विशाखापत्तनम में युवा-खेल मंत्रियों का महामंथन, संस्कृति संग पौधरोपण!

इनमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange
भारत आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ब्रिक्स युवा मंत्रियों और खेल मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर रहा है। 2026 की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत भारत 22 और 23 अगस्त को ब्रिक्स बैठक का आयोजन कर रहा है।

इन महत्वपूर्ण बैठकों में ब्रिक्स के सभी 11 सदस्य देशों के मंत्री और प्रतिनिधिमंडल प्रमुख हिस्सा ले रहे हैं। इनमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

औपचारिक बैठकों से पहले, शनिवार सुबह ब्रिक्स प्रतिनिधिमंडल ने थोटलकोंडा स्थित प्राचीन बौद्ध विरासत स्थल का दौरा किया। बंगाल की खाड़ी के किनारे स्थित इस खूबसूरत स्थल ने मेहमान प्रतिनिधियों को आंध्र प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत की झलक दिखाई। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में वहां पौधरोपण अभियान भी आयोजित किया गया।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया दोनों बैठकों की अध्यक्षता कर रहे हैं। युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी इन बैठकों में भाग ले रही हैं। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें युवा मामलों के सचिव सुनील पालीवाल और खेल सचिव हरि रंजन राव शामिल हैं, इन आयोजनों से जुड़े हुए हैं।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 का विषय ‘बिल्डिंग फॉर रेजिलिएंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी’ यानी लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण है। यह विषय लोगों को केंद्र में रखने और मानवता को प्राथमिकता देने की सोच को दर्शाता है।

शन‍िवार को होने वाली युवा मंत्रियों की बैठक का मुख्य उद्देश्य युवा विकास और सशक्तीकरण के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना है। इस दौरान शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता, युवाओं के कल्याण और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है।

बैठक में गांधीनगर में पहले आयोजित ब्रिक्स यूथ काउंसिल बैठक और ब्रिक्स यूथ समिट की सिफारिशों पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही, ब्रिक्स युवा मंत्रिस्तरीय संयुक्त घोषणा-पत्र और ब्रिक्स युवा सहयोग ढांचे को मंजूरी दिए जाने की उम्मीद है।

23 अगस्त को होने वाली ‘ब्रिक्स खेल मंत्रियों’ की बैठक खेल क्षेत्र में आपसी सहयोग की प्रतिबद्धता को दोहराएगी। इस बैठक में पारंपरिक और स्वदेशी खेलों, खेल प्रौद्योगिकी, खेल उपकरण निर्माण और नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभी 11 सदस्य देशों के प्रतिनिधि अपने-अपने विचार रखेंगे और बैठक का समापन ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा-पत्र को अपनाने के साथ होगा।

दो दिवसीय कार्यक्रम में द्विपक्षीय बैठकें, बीच रोड पर आयोजित ब्रिक्स मैत्री साइक्लिंग कार्यक्रम, आंध्र प्रदेश की परंपराओं को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ मुलाकात भी शामिल हैं।

 
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,312फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें