30 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमराजनीतितीन राज्यों के उपचुनाव नतीजे, बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने बनाई बढ़त

तीन राज्यों के उपचुनाव नतीजे, बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने बनाई बढ़त

दतिया में कांग्रेस आगे

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मांजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में 30 जुलाई को मतदान संपन्न हुआ। मतदान के बाद आज यानी 3 अगस्त को वोटों की गिनती जारी है। मतगणना केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। इन तीनों सीटों में सबसे चर्चित बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया है, जिन पर देशभर के लोगों की नजरें बनी हुई है। दतिया में जहां कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, तो बांकीपुर में जनसुराज के प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। वहीं गुजरात के मांजलपुर में बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

20 वें राउंड की गिनती के बाद प्रशांत किशोर 11621 वोटों से आगे हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के नीरज सिन्हा को 28548 वोट मिले हैं। वहीं प्रशांत किशोर को 40169 वोट मिले हैं। राजद के उम्मीदवार को 10035 वोट मिले हैं। 20वें राउंड के बाद जन सुराज कार्यालय में अबीर-गुलाल और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया गया।

दतिया उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस आगे चल रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “इस चुनाव ने मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार का असली चेहरा सबके सामने ला दिया है। यह मध्य प्रदेश में हमारी टीम की सामूहिक कोशिशों का नतीजा है। राज्य की जनता ने बदलाव का संकेत दिया है। अगर वे (बीजेपी के नरोत्तम मिश्रा) भी चुनाव लड़ते, तो भी हार जाते।”

मांजलपुर में बीजेपी की जीत तय
मांजलपुर में बीजेपी की जीत लगभग तय मानी जा रही है। यहां 20 में से 18 राउंड की मतगणना हो चुकी है। 18वें राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी 52921 वोटों से आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 23913 वोट पाकर 29008 वोटों से पीछे चल रही है।

यह भी पढ़ें-

शांति की आहट से फिसले कच्चे तेल के दाम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,305फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें