चंडीगढ़ में आईएएनएस से बातचीत में कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि ई-20 का मुद्दा हर नागरिक से जुड़ा है। इससे हर किसी की जेब पर असर पड़ रहा है, देश को नुकसान हो रहा है और बहुत चालाकी से अमेरिका को फायदा पहुंचाया जा रहा है।
मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि हाल के दिनों में देश ने देखा है कि केंद्र सरकार किस तरह लोगों पर जबरदस्ती ई20 फ्यूल लेने पर जोर दे रही है। इसके विरोध में अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक अभियान शुरू किया और एक राष्ट्रीय टाउन हॉल आयोजित किया, जिसमें लगभग 7 लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की ओर से पूरे देश में ई20 ईंधन के इस्तेमाल को लागू करने की हालिया कोशिश के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया है। हमारे अनुसार, यह पॉलिसी लोगों पर थोपी जा रही है, जिससे हजारों गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं और ईंधन का माइलेज भी कम हो रहा है।
दूसरी ओर आप नेता बलतेज पन्नू ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि वे ऐसे लोगों का अपने मंचों पर बुलाकर नारे लगवा रहे हैं, जो ‘चिट्टा’ (हेरोइन) से जुड़े मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के पास कुछ कहने के लिए नहीं है। यहां तो कांग्रेस सिर्फ पोस्टर बनकर रह गई है। पंजाब में जमीनी स्तर पर कांग्रेस बिल्कुल खत्म हो गई है।
