28.1 C
Mumbai
Thursday, August 6, 2026
होमदेश दुनियासुवेंदु अधिकारी ने निर्मला सीतारमण संग विकास कार्यों पर की चर्चा!

सुवेंदु अधिकारी ने निर्मला सीतारमण संग विकास कार्यों पर की चर्चा!

इससे पहले सुवेंदु अधिकारी ने एनसीपीआई (नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया) के सांसदों के साथ हुई बैठक को लेकर कहा कि उनकी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात हुई थी।

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से संसद भवन में मुलाकात की। इसकी जानकारी निर्मला सीतारमण कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

इससे पहले सुवेंदु अधिकारी ने एनसीपीआई (नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया) के सांसदों के साथ हुई बैठक को लेकर कहा कि उनकी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुलाकात हुई थी। उन्होंने बताया कि इससे पहले बंगाल भवन में करीब 20 एनसीपीआई सांसदों के साथ दोपहर का भोजन भी किया गया। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और उन्होंने बैठक में रखे गए सुझावों तथा संभावनाओं को सुना।

बैठक के बाद एनसीपीआई सांसद यूसुफ पठान ने कहा कि चर्चा का प्रमुख विषय 27 लाख नामों को हटाए जाने का मुद्दा था। उन्होंने बताया कि उन्हें आश्वासन दिया गया है कि अदालत में अपील करने वाले सभी लोगों के मामलों पर विचार किया जाएगा।

वहीं एनसीपीआई सांसद रचना बनर्जी ने बैठक को काफी सकारात्मक बताया। उन्होंने कहा कि सभी लोग बैठक में मौजूद थे और यह एक सार्थक चर्चा रही। उनके अनुसार, मुख्य रूप से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि उन्हें कई सुझाव मिले हैं, जिन पर आगे काम किया जाएगा।

एनसीपीआई सांसद प्रसून बनर्जी ने भी बैठक को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी सभी लोगों से मिलते हैं और सभी का ध्यान रखते हैं। उन्होंने उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे सभी को सहयोग देते हैं और काम करने का अवसर प्रदान करते हैं।

सीएम से मुलाकात को लेकर एनसीपीआई सांसद जून मालिया ने कहा, “उन्होंने हमसे वादा किया है कि अगर हमें किसी भी तरह की प्रशासनिक स्थिति या रुकावट का सामना करना पड़ता है तो वह हमेशा मदद के लिए मौजूद रहेंगे। उन्होंने एनसीपीआई और एनडीए में शामिल सभी सांसदों से यह वादा किया है कि अपने चुनाव क्षेत्रों में काम करते समय हमें किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।”

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,807फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
326,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें