28 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाचंडीगढ़ : पंजाब विश्वविद्यालय का 72वां वार्षिक दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने...

चंडीगढ़ : पंजाब विश्वविद्यालय का 72वां वार्षिक दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने छात्रों को किया सम्मानित!

इस अवसर पर वे 664 महिला विद्यार्थियों सहित 740 विद्यार्थियों को डिग्री और 70 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किया।

Google News Follow
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर वे पंजाब विश्वविद्यालय के 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित भी किया। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 10 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय पहुंची। इस अवसर पर वे 664 महिला विद्यार्थियों सहित 740 विद्यार्थियों को डिग्री और 70 विद्यार्थियों को पदक प्रदान किया।

पंजाब विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “पंजाब विश्वविद्यालय अपने 72वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर उपस्थित रहेंगी और दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।”

बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने 10 मार्च को हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के दीक्षांत समारोह में शिरकत की थी। वहीं, 11 मार्च को राष्ट्रपति मुर्मू पंजाब के बठिंडा में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के दीक्षांत समारोह में शामिल हुई थीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के बठिंडा में स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा था, “गुरमत के दर्शन की शिक्षा से जुड़ी यह पावन भूमि आप सबकी उच्च शिक्षा प्राप्त करने की भूमि है, यह आप सभी विद्यार्थियों के लिए गौरव की बात है। सिख गुरु साहबों के त्याग, बलिदान और उनकी शिक्षा से सिंचित इस पवित्र भूमि को मैं नमन करती हूं।”

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू के पंजाब और हरियाणा दौरे पर पहुंचने पर पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में उनका स्वागत किया था। इस दौरान राष्ट्रपति के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

यह भी पढ़ें-

वक्फ संशोधन बिल: AIMPLB के बयान पर भाजपा की कड़ी प्रतिक्रिया!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें