33 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमदेश दुनियाचिनाब रेलवे ब्रिज: भारत के बुनियादी ढांचे में नया मील का पत्थर...

चिनाब रेलवे ब्रिज: भारत के बुनियादी ढांचे में नया मील का पत्थर : तुहिन सिन्हा

यह रेलवे ब्रिज न केवल इंजीनियरिंग का चमत्कार है, बल्कि देश के दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ने और उनकी आर्थिक प्रगति को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  

Google News Follow

Related

जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज के उद्घाटन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के बुनियादी ढांचे के विकास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया है। भाजपा प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा कि यह ब्रिज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

यह रेलवे ब्रिज न केवल इंजीनियरिंग का चमत्कार है, बल्कि देश के दूरस्थ क्षेत्रों को जोड़ने और उनकी आर्थिक प्रगति को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

तुहिन सिन्हा ने आगे कहा कि यह ब्रिज सभी मौसमों में निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा, जिससे उन जिलों की जीडीपी में वृद्धि होगी जो अब तक कनेक्टिविटी की कमी से जूझ रहे थे। यह परियोजना भारत के बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता और नवाचार का प्रतीक है।

तुहिन सिन्हा ने बेंगलुरु हादसे में हुई मौतों के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक विफलता के कारण ये हादसे हुए। जनता को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

पाकिस्तान के प्रति भारत की नीति को लेकर उन्होंने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि छल, विश्वासघात और पीठ में छुरा घोंपना पाकिस्तान के चरित्र का हिस्सा रहा है। इतिहास गवाह है कि जब भी भारत ने पाकिस्तान के साथ दोस्ती की कोशिश की, उसका परिणाम विश्वासघात के रूप में सामने आया, भारत को अब सतर्क रहने की जरूरत है और पाकिस्तान के प्रति किसी भी तरह की नरमी से बचना चाहिए।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर, मनीष तिवारी और सलमान खुर्शीद उनके देश विरोधी रवैये की खुलकर निंदा कर रहे हैं। ये नेता रोजाना राहुल गांधी को उनकी गलतियों का आईना दिखा रहे हैं, लेकिन वह बेपरवाह होकर पाकिस्तान समर्थक रुख अपनाए हुए हैं। राहुल गांधी का बयान देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है।

यह भी पढ़ें-

UP: तकनीकी खराबी से अपाचे हेलीकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिंग!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,247फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें