28 C
Mumbai
Wednesday, February 18, 2026
होमधर्म संस्कृतिछत्तीसगढ़ के कोरबा में 101 परिवारों को हिन्दू धर्म में वापसी

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 101 परिवारों को हिन्दू धर्म में वापसी

दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इन परिवारों का पैर धोकर सम्मान किया।

Google News Follow

Related

छत्तीसगढ़ के कोरबा में धर्म सेना ने 101 परिवारों को हिन्दू धर्म से जोड़ा। यह परिवारों हिन्दू धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपना लिया था। अब इन परिवारों को दोबारा विधि विधान से हिन्दू धर्म जोड़ा गया है। दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इन परिवारों का पैर धोकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन परिवारों का धर्म परिवर्तन किया गया था अब उनकी एक बार फिर हिन्दू धर्म में वापसी कराया गया।

गौरतलब है की छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का धर्म परिवर्तन की खबरें लगातार सुर्खियां बनती रही है। बीजेपी लगातार प्रदेश की पूर्व की कांग्रेस सरकार पर धर्म परिवर्तन रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगा रही थी। अब राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पार्टी ने धर्म परिवर्तन के खिलाफ मुहिम छेद दी है। इसी कड़ी में कोरबा कटघोरा में 101 परिवारों को विधि विधान से हिन्दू धर्म में घर वापसी कराया गया।

इस संबंध में धर्म सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराया गया। इसलिए अब उनका हिन्दू धर्म में वापसी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में ढाई सौ से ज्यादा हिन्दू परिवारों की घर वापसी कराई गई है। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के राज्य में बड़े पैमाने परधर्म परिवर्तन कराया गया, इसी वजह से कांग्रेस सत्ता में आई थी।

ये भी पढ़ें

13 को मोहन”राज” 12 दिन बाद मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार

ब्राह्मण समाज की पंचायत में अखिलेश के पीछे पड़ा मौर्य का “भूत”, कहनी पड़ी ये बात

नीतीश कुमार ने कहा- किसी से कोई नाराजगी नहीं,पार्टी में ऑल इज वेल!  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,189फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें