30.6 C
Mumbai
Wednesday, June 17, 2026
होमदेश दुनियाबिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान को करारा झटका लगा!

बिहार चुनाव से पहले चिराग पासवान को करारा झटका लगा!

इनके साथ 39 मंडल समिति सदस्य, 16 प्रखंड अध्यक्ष, 30 महिला समिति सदस्य और 40 नगर निकाय समिति सदस्य ने भी पद छोड़ा है|   

Google News Follow

Related

जमुई से सांसद और बिहार प्रभारी अरुण भारती पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप बताए गए हैं|नाराज नेताओं का कहना है कि अरुण भारती और खगड़िया सांसद राजेश वर्मा तानाशाही तरीके से पार्टी चला रहे हैं| इस्तीफा देने वालों में पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान प्रदेश सचिव दीपक कुमार सिंह भी शामिल हैं| इनके साथ 39 मंडल समिति सदस्य, 16 प्रखंड अध्यक्ष, 30 महिला समिति सदस्य और 40 नगर निकाय समिति सदस्य ने भी पद छोड़ा है| 
 
दीपक कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि ‘संकल्प यात्रा’ के नाम पर सारण से जबरन वसूली की गई और जब कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो उन्हें अपमानित किया गया| उनका कहना है कि पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के साले अरुण भारती पार्टी को एक निजी कंपनी की तरह चला रहे हैं|
 
सारण के नाराज नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों सांसदों के खिलाफ नारेबाजी भी की| दीपक कुमार सिंह ने साफ किया कि इस्तीफा देने के बावजूद वे एनडीए (NDA) में बने रहेंगे और सभी मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे| 
 
इससे पहले पिछले महीने खगड़िया में भी 38 नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दिया था, जिनमें पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव, प्रदेश महासचिव रतन पासवान और युवा जिलाध्यक्ष सुजीत पासवान शामिल थे| वहां भी सांसद राजेश वर्मा के कामकाज के तरीके से नाराजगी ही मुख्य वजह बताई गई थी| 
 
लगातार इस्तीफों की इस लहर ने पार्टी की चुनावी तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं| अब निगाहें इस बात पर हैं कि चिराग पासवान इस अंदरूनी कलह को खत्म करने और पार्टी में स्थिरता लाने के लिए क्या कदम उठाएंगे| 
 
यह भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री नीतीश के 10 बड़े ऐलान, सवा 5 करोड़ वोटर्स लाभान्वित! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,330फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
315,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें