27.5 C
Mumbai
Wednesday, June 24, 2026
होमक्राईमनामाआंध्र की राजनीति में भूचाल!​ CID की नायडू पर गिरी गाज, करोड़ों...

आंध्र की राजनीति में भूचाल!​ CID की नायडू पर गिरी गाज, करोड़ों के घोटाले में मुख्य आरोपी !

आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने उन्हें करीब 114 करोड़ रुपये के कथित एपी फाइबरनेट घोटाले में मुख्य आरोपी बनाया है। एपी फाइबरनेट घोटाले के संबंध में अपराध जांच विभाग ने विजयवाड़ा की एसीबी अदालत में आरोप पत्र दायर किया। इस चार्जशीट में चंद्रबाबू को मुख्य आरोपी बनाया गया है|

Google News Follow

Related

आंध्र प्रदेश में विपक्ष की भूमिका निभाने वाले और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मुश्किलें बढ़ गई हैं| आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने उन्हें करीब 114 करोड़ रुपये के कथित एपी फाइबरनेट घोटाले में मुख्य आरोपी बनाया है। एपी फाइबरनेट घोटाले के संबंध में अपराध जांच विभाग ने विजयवाड़ा की एसीबी अदालत में आरोप पत्र दायर किया। इस चार्जशीट में चंद्रबाबू को मुख्य आरोपी बनाया गया है|

​तेलुगु देशम पार्टी को बड़ा झटका: आगामी लोकसभा चुनाव बस कुछ ही महीने दूर हैं| इस बीच मुख्य आरोपी के तौर पर चंद्रबाबू नायडू का नाम सामने आने से उनकी तुलुग देशम पार्टी के लिए यह बड़ा झटका बताया जा रहा है| नायडू के साथ-साथ सीबीआई ने हैदराबाद में नेट इंडिया के प्रबंध निदेशक वी हरि कृष्ण प्रसाद का नाम भी दर्ज किया है।

सत्ता में रहते हुए घोटाला?: नायडू और वी हरि कृष्ण प्रसाद पर कुल 330 करोड़ रुपये के एपी फाइबरनेट प्रोजेक्ट में ​सोई कंपनियों के टेंडर हासिल करने के लिए नियमों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया नहीं करने का आरोप है। दावा किया गया है कि यह घोटाला 2014-2019 की अवधि के दौरान हुआ था,जब टीडीपी पार्टी सत्ता में थी।

​आरोप पत्र में वास्तव में क्या?: अपराध जांच विभाग द्वारा दायर आरोप पत्र के अनुसार, कमोडिटी की कीमतों का कोई बाजार सर्वेक्षण नहीं किया गया था। साथ ही उचित प्रक्रिया का भी पालन नहीं किया गया|इस बीच, चंद्रबाबू नायडू ने फाइबरनेट परियोजना की अनुमानित लागत को मंजूरी दे दी। साथ ही, नायडू ने हरि कृष्ण प्रसाद को निविदा मूल्यांकन समिति में चयनित कराने के लिए विभिन्न सरकारी अधिकारियों पर दबाव डाला। टेरासॉफ़्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड को काली सूची से हटा दिया गया। नायडू पर उसी कंपनी को टेंडर देने का भी आरोप है​|​

यह भी पढ़ें-

​गुजरात​ की तरह महाराष्ट्र में भी कांग्रेस खत्म हो जाएगी?-अशोक चव्हाण​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,278फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें