28 C
Mumbai
Monday, August 24, 2026
होमदेश दुनियान्यूयॉर्क में सीएम भूपेंद्र पटेल ने उबर नेतृत्व संग गुजरात मोबिलिटी विस्तार...

न्यूयॉर्क में सीएम भूपेंद्र पटेल ने उबर नेतृत्व संग गुजरात मोबिलिटी विस्तार पर चर्चा!

भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि न्यूयॉर्क में अपनी मुलाकातों के दौरान उबर की सीनियर लीडरशिप टीम से बातचीत हुई।

Google News Follow

Related

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने न्यूयॉर्क में काइंड्रिल, ब्लैकरॉक और होल्टेक इंटरनेशनल के सीनियर अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने शनिवार को उबर की सीनियर लीडरशिप टीम से बातचीत की।

भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि न्यूयॉर्क में अपनी मुलाकातों के दौरान उबर की सीनियर लीडरशिप टीम से बातचीत हुई।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट और आपस में जुड़े शहरी इकोसिस्टम बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को ध्यान में रखते हुए कनेक्टिविटी बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए गुजरात के टियर-2 और टियर-3 शहरों में उबर के मोबिलिटी नेटवर्क को बढ़ाने पर चर्चा की गई। साथ ही, गुजरात में होने वाले बड़े स्पोर्ट्स और ग्लोबल इवेंट्स के दौरान आसानी से मोबिलिटी मैनेजमेंट के लिए मिलकर काम करने की संभावनाओं पर भी बातचीत हुई।

इससे पहले उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क में गोलुब कैपिटल के को-प्रेसिडेंट गेरी कीफ के साथ एक सार्थक बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय गेटवे के तौर पर गिफ्ट सिटी की वैश्विक उपस्थिति को सक्रिय रूप से बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि गिफ्ट सिटी में निवेश करने और बैंकिंग, बीमा व एक्सचेंज जैसे क्षेत्रों में अपने वैश्विक साझेदारों को गिफ्ट सिटी प्लेटफॉर्म से जोड़ने के रणनीतिक अवसरों पर विचार करने में गोलुब कैपिटल की गहरी रुचि का स्वागत किया।

भूपेंद्र पटेल ने न्यूयॉर्क के यॉर्कटाउन हाइट्स में आईबीएण थॉमस जे. वॉटसन रिसर्च सेंटर का दौरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत के ग्लोबल इनोवेशन लीडर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने के साथ ही, मजबूत आर एंड डी इकोसिस्टम को मिलकर विकसित करने पर विस्तृत चर्चा की।

गुजरात में डीप-टेक रिसर्च और इंडस्ट्री-एकेडेमिया सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर डिजाइन के क्षेत्रों में रणनीतिक तालमेल की संभावनाओं पर विचार किया।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,630फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
329,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें