मुंबई नहीं, बल्कि एकनाथ शिंदे का हेड ऑफिस है यहां ?

दादर में कार्यालय होने की चर्चा थी​,​ लेकिन अब ये चर्चाएं समाप्त हो गई हैं क्योंकि ठाणे में ​​टेंभी नाका में नए कार्यालय आनंद आश्रम का चयन किया गया है।​

मुंबई नहीं, बल्कि एकनाथ शिंदे का हेड ऑफिस है यहां ?

Not Mumbai, but Eknath Shinde's head office is here?

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के बागी विधायकों के विद्रोह के बाद महाविकास आघाडी की शिवसेना सरकार का गिर गयी| इसके बाद एकनाथ शिंदे और भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ एक फिर एकनाथ की शिवसेना राज्य सत्ता पर काबिज हुई|  उन्होंने खुद शिवसेना पार्टी के सिंबल को लेकर भी दावा किया है। इसको लेकर दोनों का कोर्ट में विवाद चल रहा है और कुछ दिनों पहले दादर में मुख्यालय बनाए जाने की चर्चा थी। हालांकि अब ये चर्चाएं खत्म हो गई हैं और एकनाथ शिंदे के कार्यालय का पता सामने आ गया है।

एकनाथ शिंदे द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में दादर स्थित शिवसेना भवन की जगह ठाणे के ​​टेंभी नाका स्थित आनंद आश्रम का पता दिया गया है|​​ विद्रोह के बाद एकनाथ शिंदे को शिवसेना के कई विधायकों, सांसदों, पदाधिकारियों, पार्षदों का समर्थन मिल रहा है|​​ इसलिए चर्चा हुई कि एकनाथ शिंदे का ऑफिस कहां होगा।​ ​दादर में कार्यालय होने की चर्चा थी​,​ लेकिन अब ये चर्चाएं समाप्त हो गई हैं क्योंकि ठाणे में ​​टेंभी नाका में नए कार्यालय आनंद आश्रम का चयन किया गया है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यशवंत जाधव को मुंबई में पहले विभागाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है। इस नियुक्ति की घोषणा करते हुए उनके द्वारा जारी पत्र में उनके केंद्रीय कार्यालय का पता ​​टेंभी नाका, ठाणे में आनंद आश्रम के रूप में लिखा गया है। आनंद आश्रम दिवंगत शिवसेना नेता आनंद दिघे का आवास और कार्यालय है।

शिंदे के साथ रहे विधायक सदा सरवणकर ने कहा था कि दादर में ही अपना कार्यालय स्थापित कर एकनाथ शिंदे खुद लोगों की समस्याएं जानेंगे|​​ कहा जाता था कि उनका कार्यालय प्रतिनिधि भवन नहीं है, बल्कि यह कार्यालय मुंबई के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए स्थापित किया जा रहा है। हालांकि अब ये चर्चाएं खत्म हो गई हैं।

यह भी पढ़ें-

​पाकिस्तान में ​प्रलयकारी बाढ़ से ​आपातकाल घोषित ​

Exit mobile version