32 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमक्राईमनामापुरी भगदड़ पर सीएम माझी की माफी, कहा- लापरवाही अक्षम्य अपराध है!

पुरी भगदड़ पर सीएम माझी की माफी, कहा- लापरवाही अक्षम्य अपराध है!

मैं सारधाबली में जान गंवाने वाले भक्तों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें। यह लापरवाही अक्षम्य है।"

Google News Follow
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़ पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दुख जताया। उन्होंने भगदड़ को लेकर माफी मांगी और कहा कि भगदड़ के कारण हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए मैं सभी जगन्नाथ भक्तों से दिल से माफी मांगता हूं।

ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैं और मेरी सरकार, सारधाबली में महाप्रभु के दर्शन के लिए उत्साहित भक्तों की भीड़ और भगदड़ के कारण हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए सभी जगन्नाथ भक्तों से दिल से माफी मांगते हैं। मैं सारधाबली में जान गंवाने वाले भक्तों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दें। यह लापरवाही अक्षम्य है।”

मोहन चरण माझी ने भगदड़ को लेकर जांच का आदेश भी दिया है। सीएम ने एक्स पर लिखा, “मैंने सुरक्षा चूक की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

बता दें कि पुरी में रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास हुई दुखद भगदड़ में करीब तीन लोगों की मौत हुई है और कई घायल हुए हैं। यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।

इस हादसे में जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें दो महिलाएं- प्रभाती दास और बसंती साहू शामिल हैं। इसके अलावा, 70 वर्षीय प्रेमकांत मोहंती की भी भगदड़ में जान गई है। ये तीनों खुरदा जिले के रहने वाले थे और रथ यात्रा के लिए पुरी आए थे।

इससे पहले, बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक ने भी पुरी भगदड़ पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैं सारधाबली, पुरी में हुई दुखद भगदड़ में जान गंवाने वाले तीन भक्तों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और इस विनाशकारी घटना में घायल भक्तों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए महाप्रभु जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं। “

यह भी पढ़ें-

‘महिला नेतृत्व विकास’ बना नया मंत्र, पीएम मोदी ने सराही उपलब्धियां ‘मन की बात’ में!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें