27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमराजनीति13 को मोहन"राज" 12 दिन बाद मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार

13 को मोहन”राज” 12 दिन बाद मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।       

Google News Follow

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और राकेश सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। शपथ लेने वाले 20 मंत्रियों में से 18 को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, 6 मंत्रियों को स्वतंत्र  प्रभार सौंपा गया है और चर को राज्य मंत्री बनाया गया है। मध्य प्रदेश में 230 सदस्यों वाली विधानसभा में सीएम और दो उप मुख्यमंत्रियों को लेकर मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या कुल 31 हो गई है।

सीएम सहित मंत्रिमंडल की अधिकतम संख्या 35 हो सकती है। 18 कैबिनेट मंत्रियों में प्रदुम्न सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, विजय शाह, राकेश सिंह, प्रह्लाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, करण सिंह वर्मा, संपतिया उइके, उदय प्रताप सिंह, निर्मला बुरिया, विश्वास सारंग, गोविन्द सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान  चैतन्य कश्यप और राकेश शुक्ला का नाम शामिल है।

वहीं, चार वे मंत्री जो राज्य मंत्री बनाये गए है। इसमें राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल हैं। जबकि राज्य मंत्री जिनको स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। इसमें कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लेखन पटेल और नारायण पवार शामिल है. 3 दिसंबर को चुनाव परिणाम आने बाद,13 दिसंबर को मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। अब 12 दिन बाद मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले मोहन यादव ने तीन बार दिल्ली का दौरा किया था। माना जा रहा है कि कई सभी समीकरणों को साधते हुए मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। 

ये भी पढ़ें                             

नीतीश कुमार ने कहा- किसी से कोई नाराजगी नहीं,पार्टी में ऑल इज वेल!  

ब्राह्मण समाज की पंचायत में अखिलेश के पीछे पड़ा मौर्य का “भूत”, कहनी पड़ी ये बात

Newsclick न्यूज़ पोर्टल के हेड HR अमित चक्रवर्ती बनेंगे सरकारी गवाह

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें