29.4 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियादिल्ली में शपथ, हरियाणा में हर्ष का माहौल, बटी मिठाईयां!, फतेहाबाद में...

दिल्ली में शपथ, हरियाणा में हर्ष का माहौल, बटी मिठाईयां!, फतेहाबाद में नाचे मामा!

सीएम रेखा गुप्ता सरल स्वभाव की हैं और हर व्यक्ति की बात ध्यान से सुनती हैं| अगर कोई यहां से भी उन्हें फोन कर देगा, तो वो बात जरूर सुनेंगी|

Google News Follow

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के मामा के घर जश्न का माहौल है| बता दें कि रेखा गुप्ता के मामा फतेहाबाद के मॉडल टाउन में रहते हैं| जैसे ही रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सीएम के रूप में शपथ ली, तो उनके मामा विनोद गोयल ने लड्डू और जलेबियां बांटकर खुशियां मनाई| इस दौरान उन्होंने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया| उनके साथ भाजपा समर्थकों ने भी जमकर जश्न मनाया|

बता दें कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का पैतृक गांव जींद जिले के जुलाना में है| उनके मामा विनोद गोयल फतेहाबाद के मॉडल टाउन में रहते हैं| रेखा गुप्ता के शपथ लेने के साथ ही फतेहाबाद में उनके मामा और स्थानीय लोगों ने जमकर जश्न मनाया| रेखा गुप्ता के मामा विनोद गोयल हिसार रोड पर गोयल मशीनरी स्टोर के नाम से दुकान चलाते हैं|

गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की जैसे ही रेखा गुप्ता ने शपथ ली, तो मामा विनोद गोयल के घर पर जश्न का माहौल शुरू हो गया| इस दौरान जलेबी और लड्डू बांटे गए| इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे| मामा व भाजपा समर्थकों ने नाच कर खुशी का इजहार किया| मामा विनोद गोयल ने बताया रेखा गुप्ता मेरी बहन उर्मिला जिंदल पत्नी जयभगवान जिंदल की बेटी हैं| जय भगवान जिंदल दिल्ली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर रहे हैं|

गोयल ने कहा कि रेखा गुप्ता करीब चार माह पहले मेरी बेटी अलीषा गोयल की शादी पर आई थी| इससे पहले भी अक्सर वो अपने मामा यानी मेरे घर आती रहती हैं| उन्होंने कहा कि वो दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए भी गए थे| विनोद गोयल ने बताया कि सीएम रेखा गुप्ता सरल स्वभाव की हैं और हर व्यक्ति की बात ध्यान से सुनती हैं| अगर कोई यहां से भी उन्हें फोन कर देगा, तो वो बात जरूर सुनेंगी|

यह भी पढ़ें-

रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पहली बार बनी विधायक!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें