30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियारेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पहली बार...

रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पहली बार बनी विधायक!

रेखा गुप्ता ने दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उप राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। वो शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई हैं।

Google News Follow

दिल्ली के 9वें मुख्यमंत्री पद के रूप में रखा गुप्ता ने शपथ ली। उपराज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। वो शालीमार बाग से पहली बार विधायक चुनी गई हैं। रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में नेताओं के अलावा बॉलीवुड के लोगों ने भी शिरकत की है, इसके अलावा वहां पर साधु-संतों को भी न्योता दिया गया है। कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी, अर्द्धसैनिक बलों और दिल्ली पुलिस का बहुस्तरीय घेरा मौजूद बनाया गया है।

दिल्ली की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी की 27 साल बाद वापसी हुई है| रेखा गुप्ता ने आज यानि गुरुवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली| उनके साथ छह मंत्री भी शपथ लिए| शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित हुआ| भाजपा ने मंत्रिमंडल के चयन में हर वर्ग और समुदाय को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति अपनाई है|

बता दें किमुख्यमंत्री के साथ परवेश साहिब सिंह वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, रविंद्र इंद्रराज और पंकज सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली|रेखा गुप्ता के साथ कुल छह मंत्री रामलीला मैदान में शपथ लिए |

दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की शालीमार विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक चुनी गयी है| वे आप के प्रत्याशी को लगभग 30,0000 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है| शपथ ग्रहण समारोह पर रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। रेखा गुप्ता और भाजपा नेता परवेश साहिब सिंह वर्मा रामलीला मैदान में एक दूसरे को बधाई देते हुए दिखे।

दिल्ली भाजपा विधायक परवेश साहब सिंह वर्मा ने कहा कि “दिल्ली की जनता ने हमें इतना प्यार और आशीर्वाद दिया। आज 27 साल के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है|  दिल्ली के लोगों को विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम दिल्ली को दुनिया की सबसे सुंदर राजधानी बनाने में सफल होंगे|

इस अवसर पर परवेश वर्मा ने कहा मैं दिल्ली के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं, उनकी मेहनत रंग लाई है। दिल्ली की जनता का धन्यवाद कि आपने 48 सीटें जिताकर दिल्ली में हमारी सरकार बनाई है। हम विकसित दिल्ली के वादे को पूरा करेंगे। हमारे घोषणा पत्र में हमने जो-जो बोला है हम उसे पूरा करेंगे।”

भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि पार्टी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। हमें यकीन है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली ‘विकसित दिल्ली’ बनेगी| बहुत ही कुशल मंत्रिमंडल का गठन किया गया है, उनमें से अधिकांश युवा व प्रतिभावान चेहरा है|

दिल्ली के भाजपा विधायक आशीष सूद ने कहा कि “हमने दिल्ली को ‘विकसित दिल्ली’ बनाने का संकल्प लिया है| वह एक स्थानीय नेता हैं और उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए दिल्ली के लिए काम किया है। जिन लोगों ने दिल्ली को लूटा है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।”

यह भी पढ़ें-

Mahakumbh: सांस्कृतिक-धार्मिक प्रबंधन का सीएम योगी दुनिया को देंगे ‘वर्ल्ड गाइड बुक’ का अनूठा तोहफा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें