दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के मामा के घर जश्न का माहौल है| बता दें कि रेखा गुप्ता के मामा फतेहाबाद के मॉडल टाउन में रहते हैं| जैसे ही रेखा गुप्ता ने दिल्ली के सीएम के रूप में शपथ ली, तो उनके मामा विनोद गोयल ने लड्डू और जलेबियां बांटकर खुशियां मनाई| इस दौरान उन्होंने ढोल की थाप पर जमकर डांस किया| उनके साथ भाजपा समर्थकों ने भी जमकर जश्न मनाया|
बता दें कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का पैतृक गांव जींद जिले के जुलाना में है| उनके मामा विनोद गोयल फतेहाबाद के मॉडल टाउन में रहते हैं| रेखा गुप्ता के शपथ लेने के साथ ही फतेहाबाद में उनके मामा और स्थानीय लोगों ने जमकर जश्न मनाया| रेखा गुप्ता के मामा विनोद गोयल हिसार रोड पर गोयल मशीनरी स्टोर के नाम से दुकान चलाते हैं|
गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की जैसे ही रेखा गुप्ता ने शपथ ली, तो मामा विनोद गोयल के घर पर जश्न का माहौल शुरू हो गया| इस दौरान जलेबी और लड्डू बांटे गए| इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे| मामा व भाजपा समर्थकों ने नाच कर खुशी का इजहार किया| मामा विनोद गोयल ने बताया रेखा गुप्ता मेरी बहन उर्मिला जिंदल पत्नी जयभगवान जिंदल की बेटी हैं| जय भगवान जिंदल दिल्ली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर रहे हैं|
गोयल ने कहा कि रेखा गुप्ता करीब चार माह पहले मेरी बेटी अलीषा गोयल की शादी पर आई थी| इससे पहले भी अक्सर वो अपने मामा यानी मेरे घर आती रहती हैं| उन्होंने कहा कि वो दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए भी गए थे| विनोद गोयल ने बताया कि सीएम रेखा गुप्ता सरल स्वभाव की हैं और हर व्यक्ति की बात ध्यान से सुनती हैं| अगर कोई यहां से भी उन्हें फोन कर देगा, तो वो बात जरूर सुनेंगी|
यह भी पढ़ें-
रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पहली बार बनी विधायक!