असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनका संबंध पाकिस्तान सरकार से रहा है। सरमा ने कहा कि इस मुद्दे पर अब समझौते की कोई गुंजाइश नहीं है और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएम सरमा ने सोमवार (26 मई )को सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा,”कल वरिष्ठ कांग्रेस नेता रिपुन बोरा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने स्वीकार किया कि सांसद गौरव गोगोई की ब्रिटिश पत्नी वास्तव में पाकिस्तान सरकार के पेरोल पर थीं। अगर यह सच है, तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।”
उन्होंने आगे कहा, “अब जब यह जानकारी सार्वजनिक रूप से सामने आई है, हम इसकी गंभीरता से जांच करेंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। हम बोरा का बयान दर्ज करेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे।”
कुछ दिन पहले भी हिमंत बिस्वा सरमा ने लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई पर आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी असम की सुखी जिले में रहती हैं और वह मूल रूप से पाकिस्तान की नागरिक हैं। सरमा ने कहा था कि उन्होंने दीर्घकालिक वीजा के लिए आवेदन किया है और राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर केंद्र से स्पष्ट निर्देश मांगे हैं।
सीएम सरमा ने दावा किया,”असम में हमारे पास केवल एक पाकिस्तानी नागरिक है और वह एक स्थानीय परिवार से शादी करके यहां रह रही है। उसके अलावा राज्य में कोई पाकिस्तानी नहीं है।”
Yesterday, senior Congress leader Sri Ripun Bora made a startling confession — he admitted that the British wife of Hon’ble MP Sri Gaurav Gogoi was, in fact, on the payroll of the Pakistan Government.
If this is indeed true, it raises deeply alarming questions about national…— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 26, 2025
इस विवाद के बीच, असम पुलिस की एक विशेष जांच टीम (SIT) कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी और पाकिस्तानी जलवायु नीति विशेषज्ञ अली तौकीर शेख के बीच कथित संबंधों की जांच कर रही है। भाजपा लगातार गोगोई पर हमला बोल रही है, दावा कर रही है कि उनकी पत्नी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से संबंध हैं।
इन सभी आरोपों को लेकर गौरव गोगोई ने पलटवार करते हुए कहा कि यह सब भाजपा का चुनावी हथकंडा है। उन्होंने कहा,”मुख्यमंत्री सरमा यह सब अपने परिवार के भूमि घोटालों से ध्यान हटाने के लिए कर रहे हैं। भाजपा को राज्य में हार का डर सता रहा है, इसलिए वह झूठे आरोपों का सहारा ले रही है।” इस पूरे विवाद ने असम की राजनीति को गरमा दिया है और यह देखना बाकी है कि जांच में क्या निष्कर्ष सामने आता है। फिलहाल, विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज़ होता जा रहा है।
यह भी पढ़ें:
“पाकिस्तान में आतंकियों की संख्या दुनिया भर के आतंकियों से ज्यादा हो सकती है”
गयाना के उप-राष्ट्रपति से मिले शशि थरूर, पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश !
फिर पाकिस्तान की वैश्विक बेज्जती, “ऑपरेशन बुनियान” की जगह चीनी ड्रिल की तस्वीर



