28.2 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमधर्म संस्कृतिमहिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर बोले सीएम योगी, कहा “अपराध न्यूनतम,...

महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर बोले सीएम योगी, कहा “अपराध न्यूनतम, सजा दिलाने में यूपी नंबर वन”

महिलाओं की सुरक्षा के लिए 22 सितंबर से मिशन शक्ति का पांचवां चरण शुरू किया गया है।

Google News Follow

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार (1 सितंबर) को गोरखनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर कन्या पूजन के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश, देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बावजूद, महिलाओं के प्रति अपराध में न्यूनतम है और अपराधियों को सजा दिलाने में नंबर वन है।

उन्होंने नवरात्र और विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी शक्ति के बिना सृष्टि की कल्पना ही नहीं की जा सकती। योगी ने कहा कि सनातन परंपरा में नारी शक्ति का महत्व अत्यंत गहरा है और सरकार भी उसी भाव से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर कार्य कर रही है।

सीएम योगी ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए 22 सितंबर से मिशन शक्ति का पांचवां चरण शुरू किया गया है। इसके तहत पंचायत स्तर तक जागरूकता और सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं और बेटियों के कल्याण के लिए लागू की गई योजनाओं का भी विवरण साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 1 करोड़ महिलाओं को प्रतिवर्ष 12,000 रुपये पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा, 26 लाख बेटियों को कन्या सुमंगला योजना के तहत जन्म से लेकर स्नातक तक 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही, सामूहिक विवाह योजना में प्रति जोड़ा सहायता राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे गरीब परिवारों को बेटियों के विवाह में वित्तीय चिंता से मुक्ति मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना, कन्या सुमंगला और सामूहिक विवाह जैसी योजनाओं ने बेटियों के जीवन में नई रोशनी लाई है। साथ ही, संसद में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाओं की सर्वोच्च पंचायतों में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की ऐतिहासिक पहल बताया।

योगी ने कहा कि भारत ने हमेशा से नारी शक्ति का सम्मान किया है और आज भी हर क्षेत्र में भारतीय बेटियां अपनी ताकत से दुनिया को चकित कर रही हैं। उन्होंने कहा,“जहां बेटी सुरक्षित और सम्मानित है, वहीं का समाज सुरक्षित और सम्मानित माना जाता है। उत्तर प्रदेश में यही स्थिति है।”

यह भी पढ़ें:

बरेली हिंसा: ड्रोन वीडियो में कैद हुए हंगामे के नए फुटेज, पुलिस-प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत!

“हमको ब्रिटिश नहीं, भारतीय सैनिकों ने आज़ाद कराया”,इस्राइल के हाइफ़ा के मेयर!

राष्ट्रीय एकता पर मंडरा रहे खतरे: आरएसएस शताब्दी समारोह में बोले पीएम मोदी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें