27.5 C
Mumbai
Monday, June 29, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में त्योहारों और चुनाव का संगम, एनडीए को मिलेगी प्रचंड जीत:...

बिहार में त्योहारों और चुनाव का संगम, एनडीए को मिलेगी प्रचंड जीत: चिराग पासवान!

चिराग पासवान ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार बिहार और बिहारियों के लिए यह त्यौहार खुशियां लेकर आएगा। हमारे प्रधानमंत्री ने खुशियां और बड़ी कर दी हैं।

Google News Follow

Related

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने दिवाली और छठ पर्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में त्यौहारों का संगम देखने को मिल रहा है। एक ओर दिवाली का उल्लास, दूसरी ओर छठ महापर्व का इंतजार और साथ ही लोकतंत्र का महापर्व यानी चुनाव भी चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में एनडीए की जीत का दावा किया।

चिराग पासवान ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार बिहार और बिहारियों के लिए यह त्यौहार खुशियां लेकर आएगा। हमारे प्रधानमंत्री ने खुशियां और बड़ी कर दी हैं। जिस तरह से जीएसटी में कमी की गई है, उससे देशवासियों को राहत मिली है। हमारी असली दिवाली तो 14 नवंबर को मनेगी, जब हम प्रचंड जीत के साथ बिहार में एनडीए की सरकार बनाएंगे।

राजद के 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारने के फैसले पर चिराग पासवान ने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी इतना बिखरा हुआ गठबंधन नहीं देखा। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा गठबंधन बिखराव के कगार पर है। राजनीति में ‘फ्रेंडली फाइट’ जैसी कोई चीज नहीं होती, यह शब्दावली ही गलत है। जनता सब समझ रही है और इस बार फिर एनडीए को ही बहुमत देगी।

जब चिराग पासवान से उनकी पार्टी की प्रत्याशी सीमा सिंह का नामांकन रद्द होने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मामला अभी चुनाव आयोग के स्तर पर विचाराधीन है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह निर्णय मानवीय भूल के कारण हुआ है और आयोग से बातचीत जारी है।

चिराग पासवान ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि चुनाव आयोग फैसला हमारे पक्ष में करेगा। हमने हर स्थिति के लिए विकल्प तैयार रखा है। कोई भी सीट अपने हाथ से जाने नहीं दूंगा, यह मेरा वादा है।
यह भी पढ़ें-

स्मृति मंधाना ने ली महिला विश्व कप में इंग्लैंड से भारत की करीबी हार की ज़िम्मेदारी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,245फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें