29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमदेश दुनियापीएम मोदी के खिलाफ नफरत की राजनीति कर रहे कांग्रेस सहयोगी :...

पीएम मोदी के खिलाफ नफरत की राजनीति कर रहे कांग्रेस सहयोगी : प्रदीप भंडारी!

प्रदीप भंडारी ने दो वीडियो क्लिप एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, " राहुल गांधी का एक और चहेता सहयोगी फिर से पीएम मोदी को अपशब्द कह रहा है| 

Google News Follow
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कड़ी निंदा की है। आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के इशारे पर संजय राउत ने टिप्पणी की है।

प्रदीप भंडारी ने दो वीडियो क्लिप एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ” राहुल गांधी का एक और चहेता सहयोगी फिर से पीएम मोदी को अपशब्द कह रहा है, सिर्फ इसलिए क्योंकि वह उन्हें चुनावी तौर पर हरा नहीं सकता। संजय राउत ने पीएम मोदी को लेकर ‘अपशब्द’ कहा।

पीएम मोदी का हर अपमान उन 140 करोड़ भारतीयों का अपमान है, जो उनके नेतृत्व पर भरोसा करते हैं। यूबीटी के लिए नतीजा साफ है, हमेशा की हार! कांग्रेस और उसके तथाकथित सहयोगी पीएम मोदी की नफरत में पागल हो गए हैं।”

एक्स पर जारी वीडियो में प्रदीप भंडारी ने कहा, “संजय राउत द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर अपशब्द कहना यह स्पष्ट करता है कि इंडिया गठबंधन अपने परिवार को बचाने के लिए 140 करोड़ देशवासियों का अपमान कर रहा है। ये लोग औरंगजेब, गोरी और गजनी से प्रेरित होते हैं, इसलिए जो व्यक्ति देश की सेवा करता है, उसे गाली देते हैं।

आज यह स्पष्ट हो चुका है कि राहुल गांधी के कहने पर संजय राउत या कांग्रेस पार्टी 140 करोड़ देशवासियों द्वारा चुने गए प्रधानमंत्री गाली देते हैं। ये लोग पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द इसलिए कहते हैं, क्योंकि उन्होंने इन्हें विपक्ष में बैठाया है। गांधी वाड्रा परिवार और उनके सहयोगी दल लोकतंत्र और लोकांत्रिक प्रक्रिया से नफरत करते हैं।”

इसके पहले कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द पर भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा था कि कांग्रेस जितना प्रदर्शन करेगी, भाजपा को उतना ही फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और पार्टी को सबसे पहले यह देखना चाहिए कि ‘घर का भेदी’ कौन है?

कांग्रेस पार्टी स्वयं ही अपने भीतर की कमजोरियों के कारण नुकसान उठा रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी के अंदर ही ऐसे लोग मौजूद हैं जो उसे राजनीतिक रूप से कमजोर करने में लगे हुए हैं।

प्रदीप भंडारी ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन को लेकर कुछ जानकारियां सार्वजनिक डोमेन में आई हैं, जिनके पीछे कांग्रेस के ही कुछ लोगों की भूमिका है। उनका कहना है कि पार्टी के भीतर गुटबाजी मौजूद है और राहुल कैंप तथा प्रियंका कैंप के बीच चल रही खींचतान के कारण संगठनात्मक निर्णय प्रभावित हो रहे हैं। इसी आंतरिक संघर्ष के चलते मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ है।

यह भी पढ़ें-

भारतीय शूटिंग के दबदबे में जसपाल राणा की अहम भूमिका रही: अवनि लेखरा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें