28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपुणे: भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कांग्रेस की ​बाइक​​ रैली

पुणे: भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में कांग्रेस की ​बाइक​​ रैली

यह यात्रा अगले कुछ दिनों में राज्य में प्रवेश करेगी। इस पृष्ठभूमि में, यात्रा के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मोटरसाइकिल रैली की योजना बनाई गई थी।

Google News Follow

कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में गुरुवार को पुणे में ​बाइक रैली का आयोजन किया​|​​ पूर्व गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने कहा कि भारत ​जोड़ो​​ यात्रा ​में​​ नागरिकों से सहज प्रतिक्रिया मिल रही है​|​​ इस​ बाइक रैली में शिवसेना ने भी​​ हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत ​जोड़ो​​ यात्रा शुरू कर दी है​|​​ यह यात्रा अगले कुछ दिनों में राज्य में प्रवेश करेगी। इस पृष्ठभूमि में, यात्रा के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मोटरसाइकिल रैली की योजना बनाई गई थी। तदनुसार मोटरसाइकिल रैली कोथरुड में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा से शुरू हुई। रैली का समापन आगा खान पैलेस में ​किया​ गया​।

​कांग्रेस प्रभारी नगर अध्यक्ष अरविंद शिंदे, पूर्व गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल, अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत देशमुख, भारत ​जोड़ो​ ​​यात्रा के जिला समन्वयक एड. अभय छाजेड़, पूर्व मंत्री रमेश बागवे, शिवसेना के पूर्व विधायक चंद्रकांत मोकाटे, प्रशांत बड़े, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दीपक मानकर, शुक्राचार्य वंजाले, कमल व्यवाय, दीप्ति चावधारी, दत्ता बहिरत, बाळासाहेब दाभेकर, संगीता तिवारी, पूजा आनंद सहित अन्य पदाधिकारी शामिल ​हुए​|

​राहुल गांधी का सफर कन्याकुमार से कश्मीर तक का है। देश में असमानता, धर्म और जाति के माहौल के खिलाफ यह यात्रा निकाली जा रही है​|​​ इस यात्रा को पूरे भारत में काफी अच्छा ​प्रतिसाद​​ मिल रहा है। सतेज पाटिल ने बताया कि यात्रा के समर्थन में और जन जागरूकता पैदा करने के लिए मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया​|​ ​

यह भी पढ़ें-

“​तो मैं घर में घुसकर मार दूंगा”​ रवि राणा​ के बयान पर कडू की प्रतिक्रिया ​ ​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें