28.6 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमधर्म संस्कृतिगुलाम नबी आजाद का दावा, मुसलमान भी पहले हिन्दू थे, वीडियो हुआ...

गुलाम नबी आजाद का दावा, मुसलमान भी पहले हिन्दू थे, वीडियो हुआ वायरल 

 वीडियो में गुलाम नबी आजाद भारत के ऐतिहासिक संदर्भ में बात करते हुए नजर आ रहे है। उनका कहना है कि इस देश में हर कोई हिन्दू रूप में ही पैदा हुआ है।     

Google News Follow

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद का एक वीडियो जोरशोर से वायरल हो रहा है। जिसमें वे हिन्दू और मुस्लिम के बारे में बात कर रहे है। इस वीडियो में गुलाम नबी आजाद भारत के ऐतिहासिक संदर्भ में बात करते हुए नजर आ रहे है। उनका कहना है कि इस देश में हर कोई हिन्दू रूप में ही पैदा हुआ है। वीडियो में यह कहते सुना जा सकता है कि ” इस्लाम 1500 साल पहले उभरा, जबकि हिन्दू धर्म अत्यंत प्राचीन है कुछ मुसलमान बाहरी मूल से आए होंगे और मुगल  सेना में सेवा की होगी। इसके बाद भारत में लोग हिन्दू से मुसलमान में परिवर्तित हो गए होंगे। ”

कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद को वीडियो में यह कहते सुना जा सकता है कि”एक प्रमुख उदाहरण कश्मीर में देखा गया है, जहां 600 साल पहले लोगों के इस्लाम में परिवर्तित होने से पहले यहां की आबादी मूल रूप से कश्मीरी पंडितों की थी।”उन्होंने कहा कि यह बात मुझे पुष्टि करने के लिए प्रेरित करता है कि सभी शुरू में हिन्दू विरासत के साथ पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि कि चाहे हिन्दू ,मुस्लिम, राजपूत, ब्राह्मण, दलित और कश्मीरी हम सभी इसी मातृभूमि के संतान हैं। हमारी जड़ें इस इसी भूमि से जुडी हुई है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने बीते साल पार्टी से अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी नई राजनीति बना ली थी। पार्टी छोड़ते हुए हुए उन्होंने कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना गया था। गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद ही राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी।

ये भी पढ़ें    

 

राज ठाकरे का BJP पर हमला,कहा- कनपटी पर बंदूक रखकर बुलाती …     

24 घंटे बाद ही विश्वकर्मा स्कीम को मंजूरी, जाने कब लांच होगी योजना?     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें