31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटराज ठाकरे का BJP पर हमला,कहा- कनपटी पर बंदूक रखकर बुलाती...

राज ठाकरे का BJP पर हमला,कहा- कनपटी पर बंदूक रखकर बुलाती …     

 बुधवार को राज ठाकरे नवी मुंबई में अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे।   

Google News Follow

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले बीजेपी दूसरी पार्टियों के नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाती है। बाद में उन्हीं नेताओं को साथ ले लेती है। उन्होंने यह बात बुधवार को नवी मुंबई में अपने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने अजित पवार और शरद पवार पर भी निशाना साधा।

बीजेपी के साथ आने पर राज ठाकरे ने अजित पवार और शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि छगन भुजबल ने अजित पवार को बताया होगा कि जेल कैसा होता है। इस लिए अजित पवार बीजेपी के साथ आ गए। गौरतलब है कि छगन भुजबल  2018 में धन शोधन के मामले में जेल गए थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी को दूसरे दलों के नेताओं को तोड़ने के बजाय अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहिए। राज ठाकरे बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह  कनपटी पर बंदूक रखकर दूसरे लोगों को अपने पास आने को कहती है।
राज ठाकरे एक बार फिर मराठी मानुष का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्य में जमीन कौन खरीद रहा है। यह पता नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि मणिपुर सिक्किम, मिजोरम और असम में बाहर राज्य के लोग जमीन नहीं खरीद सकते हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि अलग अलग राज्यों में अलग अलग कानून क्यों ?  उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बाहर राज्य के लोग जमीन खरीद सकते हैं,इसकी वजह से स्थानीय लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें          

24 घंटे बाद ही विश्वकर्मा स्कीम को मंजूरी, जाने कब लांच होगी योजना?     

100 शहरों में 10 हजार इलेक्ट्रिक बस चलाएगी मोदी सरकार, इतना करोड़ मंजूर 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें