30.3 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026
होमराजनीतिछबि बदलने को तैयार नहीं कांग्रेस,ठाकुर की बजाय सिद्दीकी को युवक कांग्रेस...

छबि बदलने को तैयार नहीं कांग्रेस,ठाकुर की बजाय सिद्दीकी को युवक कांग्रेस की कमान,जानें सुरज सिंह ने क्यों दिया इस्तीफा?

Google News Follow

Related

मुंबई। देश में लगातार मिल रही हार से भी कांग्रेस पार्टी कोई सबक लेने को तैयार नहीं दिखाई दे रही है। पार्टी में भाई-भतीजावाद और एक धर्म विशेष के नेताओं का वर्चस्व कायम है। मुंबई युवक कांग्रेस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे सुरज सिंह ठाकुर के समर्थकों को निराश होना पड़ा है। पार्टी हाईकमान ने पूर्व मंत्री बाबा सिद्दिकी के बेटे कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी को मुंबई युवक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस पद के सबसे मजबूत दावेदार समझे जा रहे सुरज सिंह ठाकुर को मुंबई युवक कांग्रेस का कार्याध्यक्ष बनाया गया था लेकिन उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है।
मुंबई युवक कांग्रेस अध्यक्ष चुनने के लिए पहले मतदान और फिर दिल्ली में हुए इंटरव्यू के महिनों बाद रिजल्ट आया तो पार्टी में विवाद पैदा हो गया। मुंबई युवक कांग्रेस के नेता सुरज सिंह ठाकुर की दावेदारी को नकारते हुए पार्टी नेतृत्व ने कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दिकी को मुंबई युवक कांग्रेस का अध्यक्ष और ठाकुर को कार्याध्यक्ष घोषित किया पर इससे नाराज ठाकुर ने कार्याध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

कायम है भाई-भतीजावाद और तुष्टिकरण

वर्षो पहले राहुल गांधी ने यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का चुनाव मतदान के जरिये किये जाने की परंपरा शुरू की थी। इसके पीछे उनकी मंशा पार्टी पर लगने वाले भाई-भतीजा वाद के आरोप को खत्म करना था लेकिन मुंबई युवक कांग्रेस के चुनाव में जिन तीन उम्मीदवारों को सबसे ज्यादा वोट मिले थे, उनमें से सूरज सिंह ठाकुर इकलौते उम्मीदवार थे जो अपनी मेहनत के बल पर छात्र राजनीति से राजनीतिक पारी शुरू करते हुए यहां तक पहुंचे हैं। समझा जा रहा था कि मुस्लिमों की पार्टी होने का तमगा हटाने के लिए कांग्रेस पार्टी उत्तरभारतीय युवक ठाकुर को मुंबई युवक कांग्रेस की कमान सौपेगी पर ऐसा नहीं हो सका। जबकि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी हाईकामन को यह बात समझाई थी कि पार्टी पर एक धर्म विशेष का लेबल लगे होने के नाते पार्टी का नुकसान हो रहा है। राहुल गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में ठाकुर ने कहा है कि वे बगैर पद के पार्टी के लिए पहले की तरह जी जान से काम करते रहेंगे।

मतदान में खर्च हुए थे लाखों रुपए

महिनों तक चली चुनाव प्रक्रिया के बाद बीते फरवरी में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम सामने आया था। इसमे पहले क्रमांक पर मुंबई की बांद्रा (पूर्व) सीट से कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी, दूसरे क्रमांक पर एनएसयूआई के मुंबई अध्यक्ष रहे सूरज सिंह ठाकुर और तीसरे क्रमांक पर वस्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख के दामाद सैफ खान थे। मतदान में सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले तीन उम्मीदवारों में से किसी एक को हाईकमान के आदेश पर मुंबई यूथ कांग्रेस की कमान सौंपी जानी थी। इसके लिए दिल्ली में इंटरव्यू भी हुआ था। राज्य के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान को 80 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं जबकि उन्हें टक्कर देते हुए ठाकुर ने भी 74 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे। संगठन के चुनाव में धनबल का खुब इस्तेमाल हुआ था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,138फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें