29.2 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमराजनीतिभारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो-टैगलाइन जारी, जाने राहुल के पोस्ट में...

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो-टैगलाइन जारी, जाने राहुल के पोस्ट में क्या… ?

Google News Follow

Related

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का लोगो और टैगलाइन को शेयर किया। 14 जनवरी से यह यात्रा मणिपुर से मुंबई तक निकाली जाएगी। यह यात्रा पहले 14 राज्यों से निकाली जाने वाली थी, लेकिन अब इसमें यात्रा में एक राज्य अरुणाचल को जोड़ दिया गया है। जिसके साथ यह यात्रा 14 राज्यों के बजाय 15 राज्यों से होकर गुजरेगी।

खरगे में जानकारी देते हुए कहा और “भारत जोड़ो न्याय यात्रा” की टैगलाइन “न्याय का हक मिलने तक” रखा गया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने भी एक वीडियो शेयर कर लिखा ” हम फिर अपने आ रहे हैं अपनों के बीच, अहंकार और अन्याय विरुद्ध, न्याय किन ललकार लेकर , सत्य के पथ पर मेरी शपथ है, यात्रा जारी रहेगी न्याय का हक मिलने तक।

यह यात्रा मणिपुर से नागालैंड,असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय होते हुए बंगाल पहुंचेगी। अब यह यात्रा 14 के बजाय 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। जिसका सफर 6700 किलोमीटर होगा। यह यात्रा मणिपुर में एक दिन, नागालैंड में दो दिन, असम में 8 दिन, वेस्ट बंगाल में 5 दिन, बिहार में 4 दिन उत्तर प्रदेश में 11 दिन, झारखंड में 8 दिन, नासिक में 4 दिन मध्य प्रदेश में 7 दिन , राजस्थान में 1 दिन, गुजरात में 5 दिन और महाराष्ट्र में भी 5 दिन रुकेगी। इस रूट मैप को देखते हुए कहा जा सकता है कि यह यात्रा सबसे अधिक समय तक उत्तर प्रदेश में रुकेगी। इस कुल 67 दिन लगेंगे। इस दौरान 110 जिलों को कवर किया जाएगा। वहीं, 100 लोकसभा क्षेत्र की 337 सीटों कवर किया जाएगा।

बता दें कि, राहुल गांधी की इस यात्रा का नाम “भारत न्याय यात्रा रखा गया था जो 14 राज्यों से होकर गुजरने वाली थी ,लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव किया गया है, अब भारत न्याय यात्रा को भारत जोड़ो न्याय यात्रानाम दिया गया है। जो अब 14 राज्यों के बजाय 15 राज्यों से होकर निकलेगी और इसकी कुल दूरी 6700 किलोमीटर होगी।

ये भी पढ़ें

पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले जोगिंदर शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज; आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला​!

कौन है शाहजहां शेख? जिसे ED टीम पर हमले का मास्टरमाइंड कहा जा रहा…         

बंगाल में ED टीम पर हमले के बाद सियासत गर्म, TMC नेता शंकर आध्या गिरफ्तार    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,295फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें