31.1 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमन्यूज़ अपडेट"तमिलनाडु आएं तो कंगना रनौत को थप्पड़ मारो"

“तमिलनाडु आएं तो कंगना रनौत को थप्पड़ मारो”

कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर बवाल

Google News Follow

Related

तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केएस अलागिरी के विवादित बयान ने सियासी माहौल गरमाया है। अलागिरी ने कहा कि अगर भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत तमिलनाडु आती हैं तो किसानों को उन्हें थप्पड़ मारना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंगना ने अतीत में महिला किसानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। अलागिरी ने गुरुवार (18 सितंबर) को आरोप लगाते हुए कहा, “कुछ किसान महिलाएं मेरे पास आईं और बताया कि कंगना रनौत ने कभी कहा था कि खेती में काम करने वाली महिलाओं को अगर ₹100 दिए जाएं तो वे कहीं भी चली जाएंगी। यह बात सुनकर मैं चौंक गया। क्यों एक सांसद ग्रामीण भारत की महिलाओं का अपमान कर रही है?”

हालांकि कंगना ने किसानों के बारे में कभी कुछ गलत नहीं कहा। उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि किसानों के आंदोलन को कुछ गुंडों ने हाईजैक कर लिया है। उन जगहों पर बलात्कार और हत्याएँ हो रही थीं, ना ही सांसद ने कभी नहीं कहा कि किसानों ने ऐसा कुकृत्य किया है। उन्होंने कई बार इसका स्पष्टीकरण भी दिया।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि जिस तरह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF महिला कांस्टेबल ने कंगना को थप्पड़ मारा था, उसी तरह यदि वह तमिलनाडु आएं तो किसानों को भी वैसा ही करना चाहिए। अलागिरी का यह बयान अब बड़े विवाद में बदल गया है।

इस पूरे विवाद पर कंगना रनौत ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें देश में कहीं भी आने-जाने का पूरा अधिकार है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा, कोई किसी को नहीं रोक सकता। अगर कुछ लोग मुझसे नफरत करते हैं तो कई लोग मुझसे प्यार भी करते हैं।”“

कंगना ने दावा किया कि तमिलनाडु की जनता ने उन्हें हमेशा सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, खासकर तब जब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ में अभिनय किया था। उन्होंने कहा, “हाल ही में तमिलनाडु के विपक्षी सांसदों ने भी मुझे ‘थलाइवी’ कहकर संबोधित किया।”

कंगना ने साफ कहा कि किसी एक व्यक्ति के बयान से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। इस पूरे विवाद के चलते कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच जुबानी जंग और तेज होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:

चाबहार पोर्ट पर ट्रंप का कड़ा फैसला, डूबेंगे भारत के करोड़ों डॉलर्स !

कौन हैं ललित मोदी के भाई समीर मोदी और क्यों हुई गिरफ्तारी?

नेपाल में जेन-जी आंदोलन से भारी तबाही, 21 अरब नेपाली रुपए का बीमा क्लेम दर्ज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,386फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें