30 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाचुनावी फायदे के लिए G20 का इस्तेमाल, सरकार पर कांग्रेस का आरोप  

चुनावी फायदे के लिए G20 का इस्तेमाल, सरकार पर कांग्रेस का आरोप  

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नरेंद्र मोदी को इवेंट मैनेजर बताया 

Google News Follow
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। जयराम ने कहा कि मोदी सरकार जी 20 का इस्तेमाल चुनावी फायदे के लिए कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जरुरी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पीएम इवेंट मैनेजमेंट कर रहे हैं। बता दें कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में विश्व के बड़े नेता जी 20 के मुख्य सम्मलेन में शामिल होने देश की राजधानी दिल्ली में जुटेंगे।
 जयराम रमेश ने एक लंबा चौड़ा ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि ” जी 20 का गठन 1999 में में किया गया।जिसमें 19 देश और यूरोपियन यूनियन सदस्य है। इसके बाद से अब तक 17 देशों में बारी बारी से जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा चुका है। अब भारत की बारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां जी 20 शिखर सम्मेलन का चुनावी फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने ऐसा किसी भी देश में  नहीं हुआ।
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोगों का जरुरी मुद्दे से ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि नई दिल्ली में 1983 में 100 से अधिक देशों के गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन का और उसके बाद  कॉमनवेल्थ देशों का शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। तब की सरकार इसका इस्तेमाल चुनावी फायदे के लिये इस्तेमाल नहीं किया था। उन्होंने लाल कृष्ण आडवाणी का एक बयान कोट करते हुए नरेंद्र मोदी इवेंट मैनेजर बताया। उन्होंने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी 5 अप्रैल 2014 को नरेंद्र मोदी को एक शानदार इवेंट मैनेजर बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि  चुनाव जीतने के लिए नरेंद्र मोदी इवेंट मैनेजमेंट कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें   

सीएम शिंदे, डिप्टी सीएम ने रतन टाटा को आवास पर “उद्योग रत्न” से नवाजा    

CAG के दावे पर गडकरी ने कहा, द्वारका एक्सप्रेस निर्माण में घोटाला नहीं

योगी सरकार मुफ्त सिलेंडर नहीं देगी, बैंक खाते में डालेगी इतना रुपये 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें