28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमराजनीतिराहुल-प्रियंका गांधी के निशाने पर बड़े उद्योगपति, जाने इनके बारे में क्या...

राहुल-प्रियंका गांधी के निशाने पर बड़े उद्योगपति, जाने इनके बारे में क्या कहा?

Google News Follow

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में जीतने के लिए कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इस बीच, मध्य प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमें बड़े उद्योगपतियों की वजह से नौकरियां नहीं मिलती बल्कि छोटे उद्योगों और व्यवसायियों से  नौकरियां मिलती हैं। ऐसी ही बातें प्रियंका गांधी ने भी एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है। इन दोनों नेताओं के वीडियो को कांग्रेस के एक्स हैंडल पर सुना जा सकता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि बड़े उद्योगपति रोजगार नहीं देते हैं, जबकि छोटे व्यापारी और कारोबारी रोजगार देते हैं। वे छोटे और मझोले स्तर के व्यवसाय करते हैं। कई उत्पाद को लेते हैं और दूकान चलाने वाले रोजगार देते हैं। राहुल गांधी को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भारत में पहले कई छोटी छोटी उद्योगों की इकाइयां थीं, इसमें से कोई लोहे का काम कर रहा था, तो कोई कारों के छोटे छोटे पार्ट्स बना रहे थे। इसकी वजह से लोगों को रोजगार मिलता था। लेकिन जब से बीजेपी की सरकार आई है तब से इन इकाइयों पर हमला शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि यह हमला जीएसटी और नोटबंदी के जरिये किया गया। जीएसटी एक टैक्स नहीं, बल्कि किसानों, छोटे छोटे व्यवसायियों और व्यापारियों पर हमला है।

राहुल गांधी ने कहा कि इन व्यवसायों और व्यापारियों को खत्म करने के लिए इन हथियारों का इस्तेमाल किया गया। पहली बार किसान टैक्स दे रहा है। ट्रैक्टर 12 प्रतिशत, कीटनाशकों पर 18 प्रतिशत, उर्वकों पर 5 प्रतिशत किसान टैक्स देता रहा है। उन्होंने कहा कि किसान देश का रीढ़  है वह भी टैक्स दे रहा है। पूरा देश जीएसटी दे रहा है। वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि एक समय में टाटा बिड़ला  देश के बड़े उद्योगपति थे और आज भी हैं। हम जानते है कि टाटा ट्रक बनाती है। जब हम दुकान पर जाते थे तो हमें जानकारी होती थी कौन क्या बनाता है। कौन कपड़ा बनाता है कौन बर्तन बनारा है। अब अडानी अंबानी क्या बनाते है। आप यह नहीं बता सकते हैं कि वे कितनी नौकरियां देते हैं कितने लोगों को रोजगार देते हैं।  उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े उद्योगपति कुछ बना नहीं रहे हैं बल्कि जो आपका है उसे ये लोग ले रहे हैं। आप के लिए कुछ नहीं बना रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें  

 

 

मांझी का दावा: CM नीतीश कुमार को दिया जा रहा जहरीला खाना,हो जांच 

नीतीश कुमार ने फिर खोया आपा!, कहा-मांझी मेरी मूर्खता से बना CM

24 लाख दीपों से रोशन होगी “रामनगरी” सरजू के तट पर भव्य लेजर शो

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें