32 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमराजनीतिभारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस 14 जनवरी से शुरू करेगी...

भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस 14 जनवरी से शुरू करेगी भारत न्याय यात्रा

यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी और 20 मार्च को समाप्त होगी। शुरुआत मणिपुर से मुंबई तक की होगी। 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा की कुल दूरी 6200 किलोमीटर होगी।

Google News Follow

कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के बाद “भारत न्याय यात्रा” निकालने की तैयारी में है। यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी और 20 मार्च को समाप्त होगी। इस यात्रा की शुरुआत मणिपुर से मुंबई तक की होगी। यह यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। इस यात्रा की कुल दूरी 6200 किलोमीटर होगी।

गौरतलब है कि, भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने केवल एक राज्य कर्नाटक में जीत दर्ज की है। वैसे यहां कांग्रेस अपने बुते नहीं जीती यहां सत्ता विरोधी लहर की वजह से कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाया। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के बाद यह प्रचारित करना शुरू कर दिया था कि इस यात्रा राहुल गांधी में बड़ा बदलाव आया है और जनता उनका समर्थन करने लगी है। लेकिन, इसके सच्चाई उलट देखने को मिली। हाल ही पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दो कांग्रेसी राज्यों को गंवा दिया। जिसमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल है। इन दोनों राज्यों में बीजेपी की सरकार बनी। मध्य प्रदेश की बात करें तो कहा जा रहा था कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी लेकिन वहां भी हार गई। तेलंगाना में कांग्रेस ने सरकार बनाई।

बहरहाल, भारत न्याय यात्रा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।यह यात्रा भी भारत जोड़ो यात्रा की ही तरह पैदल होगी। इस बार यह यात्रा 14 राज्यों के 85 जिलों से होकर गुजरेगी। 6200 किलोमीटर यात्रा के दौरान मणिपुर, असम, नागालैंड, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारंखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान राज्यों को कवर करेगी। बताया जा रहा है कि इस दौरान सभी बस के साथ नेता पैदल यात्रा करेंगे।

जयराम रमेश ने इस यात्रा के बारे में कहा कि कांग्रेस जनता को आर्थिक। समाजिक और रणनीतिक न्याय दिलाएगी।इस लिए इसका नाम “भारत न्याय यात्रा” रखा गया है। उन्होंने कहा कि पहली “भारत जोड़ो यात्रा” 12 राज्यों से होकर गुजरी थी जबकि “भारत न्याय यात्रा”14 राज्यों से निकाली जायेगी।

बता दें कि, इससे पहले राहुल गाँधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। इसकी शुरुआत इसकी शुरुआत 7 सितंबर 2022 को हुई थी। इसकी शुरुआत कन्या कुमारी से हुई थी जो जम्मू कश्मीर में समाप्त हुई थी। कांग्रेस नेताओं ने इस यात्रा के जरिये 3500 किलोमीटर की दूरी तय की थी। “भारत न्याय यात्रा” शुरू होने से पहले कांग्रेस से बार बार पूछा जाएगा कि भारत जोड़ो यात्रा से उसको क्या लाभ मिला?

ये भी पढ़ें

भारत के गौरव और समुद्री रक्षा का प्रतीक: आईएनएस इंफाल

Weather Update : फिर बारिश की संभावना, महाराष्ट्र समेत उत्तर भारत में शीत लहर​!

पानी की समस्या का समाधान​ के लिए अजित पवार का पुणे का दौरा!, सिर पर लगा कैमरा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें