31.4 C
Mumbai
Saturday, November 7, 2026
होमराजनीतिआरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल 

आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल 

Google News Follow

आखिरकार रतनजीत प्रताप नारायण सिंह यानी आरपीएन सिंह मंगलवार को दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी,पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया। इस दौरान कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को कायर बताया। वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आरपीएन सिंह पडरौना के अलावा किसी अन्य जगह से चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।

 बता दें कि आरपीएन सिंह ने मंगलवार को सुबह कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और ट्वीट किया कि वे एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्होंने सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता और अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने देश की सेवा करने का अवसर देने पर  कांग्रेस का आभार जताया। ,
वहीं, कांग्रेस ने आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने पर उन्हें कायर बताया है। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि यह बड़ी लड़ाई है। इसे कायर लोग नहीं लड़ सकते हैं। यह मुश्किल लड़ाई है।
 इधर, बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आरपीएन सिंह को पडरौना से बाहर  उन्हें कोई नहीं जानता है। उन्होंने कहा उनके विधान सभा में ही उनका जनाधार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इस भ्रम में न रहे कि उनके गलत इस्तेमाल से असफलता ही हाथ लगेगी।
ये भी पढ़ें 

राहुल गांधी के सबसे करीबी आरपीएन सिंह बीजेपी में होंगे शामिल!   

मायावती 2 फरवरी से करेंगी चुनाव प्रचार, आगरा से आगाज का किया ऐलान     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें