27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमदेश दुनियाराहुल होंगे 2024 में "दूल्हा" तो क्या ममता बनर्जी, केजरीवाल बनेंगे बाराती? ...

राहुल होंगे 2024 में “दूल्हा” तो क्या ममता बनर्जी, केजरीवाल बनेंगे बाराती?     

लालू यादव के बयान पर कांग्रेस नेता तारिक अहमद ने सियासी मायने बताते हुए कहा कि  2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से पीएम उम्मीदवार तो राहुल गांधी ही होंगे। 

Google News Follow

विपक्षी एकता को 23 जून को पटना में हुई बैठक के बाद लालू यादव ने राहुल गांधी को शादी करने की सलाह दी थी। जिस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में खूब ठहाके लगे थे। उन्होंने कहा था कि आपको शादी कर लेनी चाहिए। हम सब बाराती बनकर जायेगे।अभी आपकी ज्यादा उम्र भी नहीं हुई है। उसके बाद इसके कई मायने निकाले जाने लगे थे। एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है की आखिर इसके मायने क्या है। इस टिप्पणी पर अब कांग्रेस के एक नेता ने इसे लोकसभा चुनाव से जोड़ दिया है। तो ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या राहुल गांधी ही 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से पीएम उम्मीदवार होंगे।

ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि लालू यादव ने राहुल गांधी को दूल्हा बताकर लोकसभा चुनाव् के लिए पीएम उम्मीदवार तो घोषित नहीं किया है। अब लालू यादव के इस बयान पर कांग्रेस नेता तारिक अहमद ने सियासी मायने बताया है।तारिक अहमद ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की ओर से पीएम उम्मीदवार तो राहुल गांधी ही होंगे। “आज तक” की एक रिपोर्ट के अनुसार  तारिक अहमद ने सियासी मतलब समझते हुए कहा कि ” दूल्हा तो राहुल गांधी ही बनेंगे,बाकी सब बाराती हैं। ”

वहीं ,बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर जेडीयू और आरजेडी में खींचतान चल रही है. बिहार में महागठबंधन की सरकार है जिसमें कांग्रेस आरजेडी जेडीयू है। गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पीएम उम्मीदवारी को लेकर कई नेता दावेदार हैं। जिसमें नीतीश कुमार, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल भी शामिल ऐसे देखना होगा कि  विपक्ष पीएम उम्मीदवार क्या विपक्षी एकता बन पाएगी। बता दें की विपक्षी एकता की दूसरी बैठक 17 18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी।

ये भी पढ़े 

 

जानिये PM मोदी की यह वीडियो क्यों हो रही वायरल, पूछा “जूते उतार कर आना है?   

माता सीता को लेकर कांग्रेस नेता विवादित का बयान, कहा-राम-रावण इसलिए थे पागल…..

तो 2075 में भारत दुनिया का दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी, पिछड़ जाएगा US    

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें