29 C
Mumbai
Friday, March 27, 2026
होमदेश दुनियाCongress: पंजाब के पूर्व अध्यक्ष को कांग्रेस की नोटिस, नहीं दिया जवाब

Congress: पंजाब के पूर्व अध्यक्ष को कांग्रेस की नोटिस, नहीं दिया जवाब

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी की अध्यक्षता वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने ऐसे संकेत दिए हैं कि जाखड़ के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। जाखड़ ने कहा, ‘यह सच है कि मैंने (नोटिस का) जवाब नहीं दिया है।’

Google News Follow

Related

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ पर पार्टी कार्रवाई के मूड में दिख रही है। इसके अलावा जाखड़ भी आर-पार के मूड में हैं और उन्होंने पार्टी को ऐक्शन लेने की चुनौती दी है। पिछले दिनों सुनील जाखड़ के पार्टी नेताओं के खिलाफ दिए गए बयानों पर कांग्रेस ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। इसके लिए मंगलवार तक का समय दिया गया था, लेकिन इस पर अब तक जवाब नहीं मिला है। अब कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति उनके खिलाफ ऐक्शन ले सकती है।

जवाब न देने को लेकर भी सुनील जाखड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की ओर से दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया है और समिति को जो फैसला करना है, वो कर ले। उन्होंने यह टिप्पणी उस वक्त की है, जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी की अध्यक्षता वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने ऐसे संकेत दिए हैं कि जाखड़ के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। जाखड़ ने कहा, ‘यह सच है कि मैंने (नोटिस का) जवाब नहीं दिया है।’

समिति की ओर से कार्रवाई का संकेत दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘यह उनका अधिकार है, वो करें। मुझे नहीं पता कि वो क्या करेंगे। उन्होंने नोटिस दिया है। जो फैसला करना है, वो कर लें।’ अपने खिलाफ लगे अनुशासनहीनता के आरोपों पर जाखड़ ने कहा, ‘मैं इसका संज्ञान भी नहीं लेना चाहता।’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस छोड़ रहे हैं तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं देते हुए सिर्फ यह कहा, ‘पिछले सात महीने से ऐसी खबरें प्रसारित हो रही हैं।’

यह भी पढ़ें-

loudspeaker controversy: परिसर से बाहर न आए आवाज-CM योगी 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,967फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें