26 C
Mumbai
Friday, January 2, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने थामा भाजपा का दामन

403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है | पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोटिंग हुई थी |  दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी, चौथे चरण के लिए 23 फरवरी, 5वें चरण के लिए 27 फरवरी, 6वें चरण के लिए 3 मार्च और 7वें चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होगा | ​10 मार्च को ​सभी​ के परिणाम घोषित किये जायेंगे| ​

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश विधान चुनाव में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी से अधिक से अधिक महिलाओं को टिकट देने की बात कही है। उनके द्वारा उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सशक्तिकरण को लेकर एक नारा भी दिया गया है कि “लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ” का नारा देते हुए कई पोज भी दिए है, जिसमें प्रियंका के साथ में कई नये चेहरों को कांग्रेस के पोस्टर गर्ल के रूप में दिखाया गया, लेकिन जब उम्मीदवारी की बात आयी तो कांग्रेस की ये पोस्टर गर्ल को दूध में पड़े मक्खी की तरह निकाल बाहर कर दिया गया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से नाराज पोस्टर गर्ल एक-एक कर सभी भाजपा का दामन थमती चली गयी| प्रियंका मौर्य और वं​​दना सिंह ने प्रियंका गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है। पल्लवी सिंह कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल हैं। पल्लवी सिंह ने शनिवार को बीजेपी का दामन थामा। पल्लवी सिंह कांग्रेस की तीसरी पोस्टर गर्ल हैं, जो बीजेपी में शामिल हुई हैं। इससे पहले प्रियंका मौर्य और वंदना सिंह बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। दोनों ने प्रियंका गांधी पर गंभीर आरोप लगा​​ए थे।

डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट के लिए घूस मांगने का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में धांधली चल रही है। उन्होंने लिखा था कि “लड़की हूं, लड़ सकती हूं”, पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि मैं ओबीसी थी और प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को घूस नहीं दे सकी। प्रियंका मौर्य ने कहा था कि कांग्रेस में जातिवाद के कारण विधायक नरेश सैनी को पार्टी छोड़नी पड़ी.प्रियंका ने कांग्रेस पार्टी में धांधली चलने का भी आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके खिलाफ किसी की भी बोलने की हिम्मत नहीं है।

403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहा है। पहले चरण के लिए 10 फरवरी को वोटिंग हुई थी। दूसरे चरण के लिए 14 फरवरी, तीसरे चरण के लिए 20 फरवरी, चौथे चरण के लिए 23 फरवरी, 5वें चरण के लिए 27 फरवरी, 6वें चरण के लिए 3 मार्च और 7वें चरण के लिए 7 मार्च को मतदान होगा। 10 मार्च को सभी​ के परिणाम घोषित किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें

सरकार बनने पर लागू करेंगे ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’, CM धामी का ऐलान   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,532फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें