28 C
Mumbai
Friday, April 10, 2026
होमराजनीतिकांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने थामा बीजेपी का दामन    

कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने थामा बीजेपी का दामन    

Google News Follow

Related

चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों के लिए मतदान की तारीख घोषित करने के बाद से राजनीतिक दलों में भगदड़ मची हुई है। टिकट नहीं मिलने बाद नेता दल बदलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस के कैंपन ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया। इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के मौसा  प्रमोद गुप्ता सहित कई नेताओं ने बीजेपी में शामिल हुए।

बता दें कि चुनावी बयार में नेताओं का टिकट पाने के लिए इधर से उधर आ जा रहे हैं। बुधवार को मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव भी बीजेपी में शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि  बीजेपी के साथ मिलकर देश सेवा के लिए निकल पड़ी हूं। वहीं मुलायम सिंह के समधी हरिओम यादव भी बीजेपी का दामन थाम चुके हैं।

 अखिलेश यादव के मौसा प्रमोद गुप्ता ने बीजेपी में शामिल होने से पहले सपा मुखिया पर आरोप लगाया था कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को जेल में डाल दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि पार्टी में उनकी स्थिति ख़राब है। पार्टी में अपराधियों और जुआरियों को शामिल किया जा रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस कैंपेन ‘लड़की हूं,लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने पिछले दिनों आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी के सचिव टिकट के लिए घूस मांग रहे हैं। मै पैसे नहीं दे पाई तो उन्हें टिकट नहीं दिया गया।

 ये भी पढ़ें

लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल का आरोप टिकट के बदले मांगे पैसे  

पंचायत चुनावों में एक बार फिर बीजेपी नंबर वन

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,229फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें