28.2 C
Mumbai
Sunday, August 2, 2026
होमदेश दुनियाछात्रों पर पुलिस कार्रवाई जांचेगी कांग्रेस, सरकार पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी!

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई जांचेगी कांग्रेस, सरकार पर बरसे इमरान प्रतापगढ़ी!

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल प्रभावित छात्रों और अधिकारियों से बातचीत करेगा और पूरे घटनाक्रम की तथ्यात्मक जांच कर अपनी रिपोर्ट लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सौंपेगा।

Google News Follow

Related

बिहार के सिवान जिले में प्रदर्शनकारी छात्रों पर एके-47 से फायरिंग किए जाने के मामले की जांच के लिए कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सिवान रवाना हुआ। आईएएनएस से बातचीत में कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल प्रभावित छात्रों और अधिकारियों से बातचीत करेगा और पूरे घटनाक्रम की तथ्यात्मक जांच कर अपनी रिपोर्ट लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सौंपेगा।

इमरान प्रतापगढ़ी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों और युवाओं को अपना दुश्मन मान रही है तथा इसी पहलू की भी जांच की जाएगी। पटना एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

सिवान जाने से पहले मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद ने कहा कि छात्रों के साथ जिस तरह बेरहमी से बर्ताव किया गया है, वह आज के सबसे बड़े मुद्दों में से एक है। यह सरकार छात्रों की सरकार नहीं है। यह छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग करती है, जिसमें फायरिंग और पैलेट गन का इस्तेमाल भी शामिल है।

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि सिर्फ बिहार की नहीं, दिल्ली में महिला छात्रों और युवतियों के साथ पुलिस ने जैसा बर्ताव किया, जिसमें पुरुष पुलिसकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार भी शामिल है, इससे पता चलता है कि इस सरकार को देश के छात्रों की कोई परवाह नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने एक फैक्ट फाइंडिंग टीम बनाई है। हम इस फैक्ट फाइंडिंग प्रक्रिया के तहत अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और पूरे मामले की जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि छात्र आंदोलन के दौरान युवाओं एवं छात्रों पर हुई पुलिस बर्बरता की जांच के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति के साथ आज जहानाबाद पहुंचा है।

इस दौरान पीड़ित छात्रों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी बातें सुनीं और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। छात्रों और युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर उनके साथ मजबूती से खड़ी है।
यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,891फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
325,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें