28 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमन्यूज़ अपडेटप्रतापगढ़ी को लेकर चिंतित कांग्रेसी  

प्रतापगढ़ी को लेकर चिंतित कांग्रेसी  

Google News Follow

Related

शिर्डी में चल रहे महाराष्ट्र कांग्रेस के चिंतन शिविर में कांग्रेस नेताओं के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि कहीं नाराज कांग्रेसी विधायक और नेता दिल्ली द्वारा राज्यसभा के उम्मीदवार के तौर पर भेजे गए इमरान प्रतापगढ़ी को बैरंग प्रतापगढ़ न भेज दें।

महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए घोषित कांग्रेस उम्मीदवार इमरान प्रतापगढ़ी को लेकर कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस नेताओं की चिंता यह है की यदि इमरान प्रतापगढ़ी की हार हुई तो यह मैसेज दिल्ली में गलत जाएगा और महाराष्ट्र की सियासत में कांग्रेस के नेताओं के ऊपर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जाएगा और यही वजह है कि कांग्रेस के सभी नेता और मंत्री चिंतन शिविर में पहुंच कर कोशिश कर रहे हैं कि इस नाराजगी को दूर किया जाए।

पार्टी के नेता दबी जुबान में कह रहे हैं कि छत्रपति शिवाजी महाराज की धरती महाराष्ट्र में छत्रपति का किला प्रतापगढ़ लोगों को प्रिय है  लेकिन बाहर से आए प्रतापगढ़ी को लेकर नाराजगी काफी ज्यादा है और उसको लेकर कांग्रेस के महासचिव आशीष देशमुख ने इस्तीफा दे दिया है और कई नाराज लोगों ने दिल्ली तक पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताई है। इससे नगमा, पवन खेड़ा और पृथ्वीराज  चव्हाण ने भी इमरान प्रतापगढ़ी की उम्मीदवारी पर सवाल उठाया था।

ये भी पढ़ें 

 

…अपने राजाओं के इतिहास को भी जानना जरुरी- अक्षय कुमार

महाराष्ट्र में प्रतापगढ़ी पर रार: आशीष राव देशमुख ने पद से दिया इस्तीफा  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,985फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें