30 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
होमराजनीतिआखिर हिमाचल में कांग्रेस का चुनाव प्रचार क्यों नहीं पकड़ पाया जोर?...

आखिर हिमाचल में कांग्रेस का चुनाव प्रचार क्यों नहीं पकड़ पाया जोर?  

 राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार में शामिल होने से किया इनकार 

Google News Follow

Related

राहुल गांधी भले भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हो, लेकिन इस बीच होने वाले 12 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। यहां पांच साल जनता बदल देती है। लेकिन, इस बार जहां बीजेपी जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुईं है। वहीं, कांग्रेस अभी चुनाव प्रचार जोर नहीं पकड़ पाया है। वहीं पार्टी में गुटबाजी चरम पर है। जबकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश के चुनाव के लिए जितना समय देना चाहिए उतना समय नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि राज्य और हाईकमान में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। हिमाचल में कांग्रेस कई संकट से जूझ रही है।
इस बीच, बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी थोड़ी हिमाचल प्रदेश के चुनाव में सक्रिय हो,लेकिन  राज्य में प्रचार जोर नहीं पकड़ पाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा से समय निकालकर हिमाचल प्रदेश के चुनाव में शामिल  होना चाहिए। वहीं, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा अलग राजनितिक गतिविधियों में शामिल होने से इंकार कर दिया है।
खबर यह भी है कि कांग्रेस युवा इकाई के कुछ कार्यकर्ता टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। कहा जा रहा है कि अगर उन्हें टिकट नहीं मिला तो पार्टी छोड़ सकते हैं। वहीं, कई जिलों में कांग्रेस के सोशल मीडिया में काम करने वाले कुछ लोगों ने काम करना बंद कर दिया है। पार्टी की वर्तमान स्थिति काफी खराब है क्योंकि, कहा जा रहा है कि बीजेपी इस बार राज्य दूसरी बार सत्ता पर काबिज हो सकती है। बीजेपी दूसरे टर्म के लिए जी जान से जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें            

नाबालिग मुस्लिम लड़की की शादी पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी की नोटिस

अब्दुल्ला ने फिर अलापा पाकिस्तान राग

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,203फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें