उन्होंने सोनिया गांधी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने गाजा मुद्दे पर केंद्र की चुप्पी और सरकार के रुख पर सवाल उठाए थे। शाइना एनसी ने कहा कि शायद सोनिया गांधी को यह जानकारी नहीं है कि विदेश मंत्रालय लगातार द्विपक्षीय बातचीत के जरिए शांति कायम रखने की कोशिश कर रहा है।
सोनिया गांधी ने गाजा में मानवीय संकट पर केंद्र की ‘खामोशी’ की कड़ी आलोचना की। एक लेख में कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन ने कहा कि गाजा और कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ दुनियाभर में राय बनने के बावजूद भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
वहीं दूसरी ओर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद राम मंदिर दान विवाद पर सियासत तेज हो गई है। इस बीच शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि सरकार पूरे मामले में बेहद तेजी से कार्रवाई कर रही है।उन्होंने कहा कि चंपत राय और अनिल मिश्रा ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पदों से इस्तीफा दिया है, लेकिन यह मामला आस्था से जुड़ा होने के कारण बेहद दुखद और गंभीर है।
शाइना एनसी ने कहा, “हकीकत यह है कि चोरी, चोरी होती है। आज हमारे समाज में आस्था से जुड़े इस विषय पर चर्चा हो रही है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जो भी व्यक्ति ऐसे कृत्य में शामिल है, उसे कानून के मुताबिक सख्त सजा मिलनी चाहिए।”
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। अब तक दर्ज एफआईआर में 8 लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद ने भी इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है।
शाइना ने कहा कि कानून का डर होना बेहद जरूरी है और ऐसे मामलों में तेजी से न्याय मिलना चाहिए। समाज की भी जिम्मेदारी है कि वह ऐसे अपराधों के खिलाफ जागरूक रहे और सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाए।
राजस्थान में पोलियो जागरूकता रैली, बच्चों को जरूर पिलाएं दो बूंद!



